बांद्रा धारावी पुल सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

बांद्रा-धारावी के बीच 204 करोड़ से बन रहा 10 लेन का नया पुल, बीकेसी से दक्षिण मुंबई का सफर होगा आसान

Bandra Dharavi New Bridge Project: बीएमसी बांद्रा और धारावी के बीच मीठी नदी पर 204 करोड़ रुपये की लागत से 10 लेन का नया पुल बना रही है। दूसरे चरण में जल्द शुरू होगी गर्डर लॉन्चिंग।

रूपम सिंह

Highlights

  • बांद्रा-धारावी के बीच 204 करोड़ रुपये से बनेगा नया पुल।

  • दूसरे चरण में जल्द शुरू होगी गर्डर लॉन्चिंग।

  • 10 लेन का पुल बनने से BKC और दक्षिण मुंबई का सफर होगा आसान।

Mumbai Mithi River Bridge Construction: मीठी नदी के प्रवाह को सुचारू बनाने और मुंबई के पश्चिमी उपनगरों को दक्षिण मुंबई से जोड़ने वाली कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए बांद्रा और धारावी के बीच नए पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) इस परियोजना के दूसरे चरण के अंतर्गत जल्द ही गर्डर लॉन्चिंग का काम शुरू करने जा रही है।

इसके लिए गर्डर निर्माण स्थल पर पहुंच चुके हैं और उन्हें जोड़ने का काम चल रहा है। करीब 204 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के पूरा होने से बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी), धारावी और माहिम कॉजवे की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को यातायात जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

मीठी नदी पर 50 साल पुराने मौजूदा पुल को हटाया जाएगा

मीठी नदी के जलग्रहण क्षेत्र के विस्तार और नदी के जल प्रवाह को बेहतर बनाने की योजना के तहत बीएमसी ने लगभग 50 साल पुराने मौजूदा पुल को हटाकर उसकी जगह अधिक चौड़ा पुल बनाने का निर्णय लिया है।

इस परियोजना को वर्ष 2019 में अंतिम मंजूरी मिली थी, जिसके बाद बीएमसी ने चरणबद्ध तरीके से निर्माण कार्य शुरू किया। इस परियोजना का प्रमुख उद्देश्य मौजूदा पुल की क्षमता बढ़ाकर उसे कुल 10 लेन का बनाना है, जिससे बढ़ते यातायात का दबाव आसानी से संभाला जा सके।

3 चरणों में पूरा हो रहा काम

परियोजना को तीन चरणों में चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। पहले चरण में मुंबई बीएमसी ने मौजूदा पुल के पश्चिमी हिस्से से सटाकर एक नया पुल बनाया है। दूसरे चरण में पुराने पुल के पूर्वी हिस्से में एक अन्य नया पुल बन रहा है। इसके तहत गर्डर लॉन्चिंग की तैयारियां चल रही है।

तीसरे और अंतिम चरण में यातायात को दोनों नए पुलों पर स्थानांतरित किया जाएगा। इसके बाद करीब पांच दशक पुराने मौजूदा पुल को तोड़कर उसकी जगह नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। इस तरह दोनों नए पुलों के तैयार होने के बाद ही पुराने पुल को हटाने का काम किया जाएगा, ताकि निर्माण अवधि के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था पर कम से कम असर पड़े।

बीकेसी से दक्षिण मुंबई का सफर होगा आसान

यह नया पुल बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड ड्राइव रोड जंक्शन के पास पश्चिमी एक्सप्रेस हाईवे से शुरू होकर मीठी नदी के दक्षिण में लगभग 110 मीटर की दूरी पर धारावी की ओर जुड़ेगा। बीकेसी, धारावी और माहिम कॉजवे के बीच यातायात का दबाव काफी कम हो जाएगा। बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, गर्डर साइट पर पहुंच गए हैं और उनकी असेंबलिंग की जा रही है।

चितले समिति की सिफारिशों के अनुरूप मीठी नदी को चौड़ा करने की योजना के तहत इस परियोजना की परिकल्पना की गई है। पहले चरण का कार्य पूरा हो चुका है और दूसरे चरण का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
वरिष्ठ अधिकारी, बीएमसी

Shivangi Singh Tilak Photos: शिवांगी के तिलक में क्या-क्या हुआ खास? देखें समारोह की वायरल तस्वीरें

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP क्यों हारी? जानें 5 बहुत बड़े कारण; 20 मंत्री नहीं बचा पाए अपना गढ़

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का, छात्रों से की खास बातचीत

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण, समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

फिल्म धुरंधर से बिल्कुल अलग है दाऊद इब्राहिम की असली जिंदगी? पूर्व FBI एजेंट कामरान फरीदी ने किए कई बड़े दावे