मुंबई के स्कूलों में लगे जंक फूड बैन के पोस्टर फोटो नवभारत
मुंबई

मुंबई के स्कूलों में जंक फूड पर बड़ा एक्शन: 50 मीटर के दायरे में बिक्री बैन, नियम तोड़े तो होगी सख्त कार्रवाई

BMC School Junk Food Ban: मुंबई महानगरपालिका (BMC) के स्कूलों ने छात्रों की सेहत के लिए परिसर के 50 मीटर दायरे में जंक फूड बैन का नियम सख्ती से लागू कर चेतावनी बोर्ड लगा दिए हैं।

आकाश मसने

Mumbai School Junk Food Ban News: मुंबई महानगरपालिका (BMC) के स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बीएमसी प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। मुंबई महानगरपालिका संचालित अधिकतर स्कूलों के परिसरों और मुख्य प्रवेश द्वारों पर जंक फूड की बिक्री को लेकर सख्त चेतावनी बोर्ड लगा दिए गए हैं। इन बोर्ड्स के माध्यम से यह साफ संदेश जारी किया गया है कि स्कूल के 50 मीटर के दायरे में किसी भी तरह के जंक फूड की बिक्री पर रोक है।

एफडीए के पुराने आदेश पर अब दिखेगी जमीनी सख्ती

तुकाराम मुंढे ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त की जिम्मेदारी संभालने के बाद पूरे राज्य में मिलावटखोरों में खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में FDA ने जुलाई में मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र के स्कूलों के आसपास जंक फूड की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया था। आदेश जारी होने के बाद भी कई स्कूलों के बाहर जंक फूड की बिक्री होती दिखाई दे रही थी। अब महानगरपालिका के स्कूलों की ओर से इस आदेश के पालन को लेकर सख्ती शुरू किए जाने से ऐसे खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर रोक लगने की उम्मीद बढ़ी है।

सिटिजन विजिलेंस कमेटी के अध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आदेश के बावजूद स्कूलों के बाहर जंक फूड की बिक्री जारी थी। अब स्कूलों की ओर से सख्ती शुरू की गई है। इससे आदेश का पूरी तरह पालन होने की उम्मीद है।

BMC के नियम पर क्या बोले अभिभावक?

मुंबई महानगरपालिका (BMC) के इस नियम से स्कूल में आने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों ने खुशी जताई है। अभिभावकों का भी मानना है कि स्कूलों के आसपास मिलने वाले जंक फूड का बच्चों के स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ता है। ऐसे खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन से बच्चों में मोटापा और उच्च रक्तचाप जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

जंक फूड वाला नियम तोड़ा तो होगी कानूनी कार्रवाई

खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने स्कूलों के आसपास जंक फूड पर रोक लगाने के साथ यह भी स्पष्ट किया था कि नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में स्कूलों के बाहर लगाए गए चेतावनी फलकों को आदेश के प्रभावी पालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

BRICS Summit 2026 LIVE: जीडीपी में G-7 से आगे निकल चुका है ब्रिक्स, बिजनेस फोरम की बैठक में बोले पुतिन

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसके बीच है टक्कर