Mumbai BMC Colaba Regal Junction Redevelopment: दक्षिण मुंबई में पर्यटन को बढ़ावा देने और कोलाबा क्षेत्र का कायापलट करने के लिए बीएमसी ने रिगल जंक्शन के सुधार और सुंदरीकरण के लिए 45 करोड़ रुपये की निविदा जारी की है। इस परियोजना के तहत रिगल जंक्शन का आधुनिक तरीके से पुनर्विकास किया जाएगा। साथ ही, क्षेत्र में मुंबई का पहला ओपन-एयर कला संग्रहालय भी बनाया जाएगा, बीएमसी के सड़क विभाग ने 22 जुलाई 2026 को इस काम की निविदा जारी की है।
निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 है। परियोजना के तहत रिगल जंक्शन का पुनर्विकास, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, ट्रैफिक आइलैंड और डिवाइडर का नवीनीकरण, बेसाल्ट और ग्रेनाइट कोबलस्टोन बिछाने, विक्रांत स्मारक का पुनर्स्थापन, हेरिटेज शैली के लैंप पोस्ट और कैंटिलीवर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का काम किया जाएगा।
इसके अलावा, क्षेत्र में मौजूद पेड़ों का पुनर्रोपण किया जाएगा और नए पौधे लगाकर हरियाली भी बढ़ाई जाएगी। इस फैसले का स्वागत करते हुए भाजपा नगरसेवक मकरंद नार्वेकर ने कहा कि रिगल जंक्शन का विकास काला
ऐरोली में तोडू कार्रवाई
यह भी पढ़ें:- मुंबई में नशे का बढ़ता जाल: 6 महीने में 4,012 NDPS केस, 206 करोड़ से ज्यादा के ड्रग्स जब्त
वर्तमान में रिगल क्षेत्र में 27 ट्रैफिक सिग्नल हैं। परियोजना पूरी होने के बाद इनकी संख्या घटाकर 9 कर दी जाएगी। इसके अलावा, रिंगल से गेटवे ऑफ इंडिया तक एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी। इससे यातायात को अधिक सुचारू और बाधारहित बनाने में मदद मिलेगी।
भविष्य में रिगल क्षेत्र में भूमिगत पार्किंग बनाने की भी योजना है। इस बीच, इसी महीने की शुरुआत में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने काला घोड़ा क्षेत्र के सुंदरीकरण प्रोजेक्ट के पहले चरण के तहत शहर के पहले पैदल यात्री क्षेत्र का उद्घाटन किया था। रिगल जंक्शन का विकास उसी व्यापक पैदल यात्रीकरण योजना का अगला महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है।