लाडकी बहिन योजना (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Ladki Bahin: तेजस्वी घोसालकर का बड़ा ऐलान, वोटिंग से पहले लाड़की बहनों के खाते में आएंगे 3,000 रुपये

BMC Election Campaign के बीच बीजेपी उम्मीदवार तेजस्वी घोसालकर ने दावा किया है कि मतदान से पहले लाड़की बहन योजना की लाभार्थी महिलाओं को दिसंबर और जनवरी की किश्त एक साथ मिलेगी।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: बीएमसी चुनावों के मद्देनज़र मुंबई में चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंच चुका है। ठाकरे भाइयों से लेकर बीजेपी और शिंदे गुट के तमाम नेता मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

बीएमसी के वार्ड नंबर 2 से चुनाव लड़ रहीं बीजेपी उम्मीदवार तेजस्वी घोसालकर ने चुनावी माहौल के बीच एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बीएमसी चुनावों की वोटिंग से पहले लाडली बहन योजना की लाभार्थी महिलाओं को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं।

दो महीने की किश्त एक साथ मिलने की बात

तेजस्वी घोसालकर ने इंस्टाग्राम पर किए गए एक पोस्ट में दावा किया है कि लाभार्थी महिलाओं को दिसंबर और जनवरी महीने की किश्त एक साथ मिलेगी। इसके तहत लाडली बहनों के खातों में सीधे 3,000 रुपये जमा किए जाएंगे।

राजनीतिक पृष्ठभूमि भी चर्चा में

तेजस्वी घोसालकर हाल ही में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई हैं। वह दहिसर के पूर्व विधायक विनोद घोसालकर की बहू हैं।

निजी त्रासदी के बाद सक्रिय राजनीति

गौरतलब है कि वर्ष 2024 में तेजस्वी घोसालकर के पति अभिषेक घोसालकर की फेसबुक लाइव के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद तेजस्वी का राजनीति में सक्रिय होना भी चर्चा का विषय रहा है।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं