बीएमसी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

BMC Election 2026: नामांकन में तीन दिन बाकी, कांग्रेस की लिस्ट अब तक नहीं

Maharashtra News: बीएमसी चुनाव से पहले कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर भारी खींचतान है। वरिष्ठ नेताओं की आपसी अनबन के कारण उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं हो सकी है।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Local Body Election: नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए। आज से लेकर महज तीन दिन ही बचा हुआ है, लेकिन किसी भी मुख्य राजनीतिक दलों ने अब तक उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है। कांग्रेस में टिकट आवंटित करने के लिए मंथन किया जा रहा है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मुंबई के कई वरिष्ठ नेता अपने चहेतों या यूं कहें तो करीबियों को टिकट दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। तमाम वजहों में से एक वजह यह भी बताई जा रही है, जिस कारण कांग्रेस की लिस्ट अब तक नहीं आई है। टिकट बंटवारे को लेकर कई नेताओं में आपसी अनबन हो गई है।

करीबियों के लिए 'ए प्लस प्लस' की सीट

एक सदस्य ने बताया कि पार्टी नेताओं के परिवार व रिश्तेदार को टिकट देने के खिलाफ है। क्योंकि ऐसा करने से भाई-भतीजावाद का टैग लग सकता है, जो चुनाव प्रचार के दौरान नुकसानदेह साबित हो सकता बीएमसी चुनाव में काग्रेस की तरफ से किसको टिकट मिलेगा और किसका टिकट कटेगा, यह तय करने वाली टीम में वर्षा गायकवाड, चंद्रकांत हंडोरे है।

असलम शेख, अमीन पटेल, नसीम खान और अखिलेश यादव शामिल हैं। लेकिन गौरतलब है कि इसी टीम में असलम शेख, नसीम खान व अखिलेश यादव सहित अन्य सदस्य अपने चहेतों को टिकट दिलाने में लगे है। कसग्रेस ने 227 वार्डों को अपनी तरफ से चार वर्गों में बांटा है जो कुछ इस प्रकार हैं।

ए प्लस प्लसर (जहां जीतने के अवसर शत प्रतिशत हैं), ए प्लस (जहां कांटे की टक्कर होगी और हार जीत का फैसला मात्र कुछ वोट का ही होगा), ए यह ऐसी सीट है, जहां कांग्रेस अपना दमखम दिखाएगी, लेकिन जीत का अवसर कम है) और चौथा वर्ग बी है, जहा हार होगी, यह मान कर चला जा रहा है।

आज जारी होगी प्रत्याशियों की लिस्ट !

  • पार्टी से जुड़े एक सदस्य ने बताया कि असलम शेख ने मालाड, गोरेगांव क्षेत्र व मानखुर्द गोवंडी क्षेत्र के लिए अपने 4 से 5 उम्मीदवारों को टिकट देने की मांग सामने रखी है।
  • वहीं नसीम खान सहित अन्य सदस्य भी अपने रिश्तेदारों में कुछ टिकट बांटने की बात कह रहे हैं।
  • करीबियों को वीआईपी सीट देने की बात चल रही है और अन्य लोगों को श्री वर्ग में रखे सीटों को दिए जाने की बात चल रही है।
  • कांग्रेस की पहली लिस्ट आज जारी होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि नामांकन दाखिल करने के लिए आज से केवल तीन दिन ही रह जाएंगे।
  • क्योंकि रविवार को नामांकन स्वीकृत नहीं की जाएगी। वहीं दूसरी लिस्ट 29 नवंबर को जारी होने की उम्मीद है।

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर