मुंबई में जारी हुई बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट (सौ. AI ) 
मुंबई

BMC Election 2026: भाजपा की पहली लिस्ट घोषित, रवि राजा को धारावी से टिकट

Maharashtra Local Body Election: बीएमसी चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसमें रवि राजा समेत कई अनुभवी और नए चेहरे शामिल हैं।

अपूर्वा नायक

BJP Candidates List For BMC Election 2026: मुंबई महानगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 66 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

पार्टी ने मुंबई के अलग-अलग वार्डों से अनुभवी और नए चेहरों को मैदान में उतारा है। भाजपा की पहली सूची में तेजस्वी घोसाळकर, गणेश खणकर, मनिषा यादव, मिलिंद शिंदे, नवनाथ बन और आकाश पुरोहित जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

इसके साथ ही कांग्रेस छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए रवि राजा को भी उम्मीदवार बनाया गया है। रवि राजा धारावी के वार्ड क्रमांक 185 से चुनाव लड़ेंगे। वे मुंबई महानगरपालिका में पूर्व विपक्ष नेता रह चुके हैं।

इस सूची में शामिल कई वार्ड

भाजपा की यह सूची मुंबई के उत्तर, मध्य और दक्षिण मुंबई के कई वार्डों को कवर करती है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि इस सूची में सामाजिक संतुलन और स्थानीय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, राज्य की सभी महानगरपालिकाओं में 15 जनवरी 2026 को मतदान होगा, जबकि 16 जनवरी 2026 को मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

मुंबई महानगरपालिका के आम चुनाव 2026 के लिए चुनाव आयोग ने पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। तय कार्यक्रम के अनुसार नामांकन से लेकर मतगणना तक की प्रक्रिया जनवरी 2026 में पूरी होगी।

नामांकन दाखिल करने की अवधि: 23 दिसंबर से 30 दिसंबर

नामांकन पत्रों की जांच: 31 दिसंबर

नाम वापस लेने की अंतिम तिथि: 2 जनवरी 2026

अंतिम उम्मीदवार सूची और चुनाव चिन्ह: 3 जनवरी 2026

मतदान: 15 जनवरी 2026

मतगणना/परिणाम: 16 जनवरी 2026

BMC Election 2017: दलवार नगरसेवक संख्या (कुल 227 सीटें)

शिवसेना – 84

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) – 82

कांग्रेस – 31

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी – 9

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) – 7

समाजवादी पार्टी – 6

AIMIM – 2

निर्दलीय – 5

क्रमांक वार्ड क्रमांक उम्मीदवार का नाम
1 2 तेजस्वी घोसाळकर
2 7 गणेश खणकर
3 10 जितेंद्र पटेल
4 13 राणी त्रिवेदी
5 14 सीमा शिंदे
6 15 जिग्ना शाह
7 16 श्वेता कोरगावकर
8 17 शिल्पा सांगोरे
9 19 दक्षता कवठणकर
10 20 बाळा तावडे
11 23 शिवकुमार झा
12 24 स्वाती जैस्वाल
13 31 मनिषा यादव
14 36 सिद्धार्थ शर्मा
15 37 प्रतिभा शिंदे
16 43 विनोद मिश्रा
17 46 योगिता कोळी
18 47 तेजिंदर सिंह तिवाना
19 52 प्रीती साटम
20 57 श्रीकला पिल्ले
21 58 संदीप पटेल
22 59 योगिता दाभाडकर
23 60 सयाली कुलकर्णी
24 63 रुपेश सावरकर
25 68 रोहन राठोड
26 69 सुधा सिंह
27 70 अनिश मकवानी
28 72 ममता यादव
29 74 उज्ज्वला मोडक
30 76 प्रकाश मुसळे
31 84 अंजली सामंत
32 85 मिलिंद शिंदे
33 87 महेश पारकर
34 97 हेतल गाला
35 99 जितेंद्र राऊत
36 100 स्वप्ना म्हात्रे
37 103 हेतल गाला मार्वेकर
38 104 प्रकाश गंगाधरे
39 105 अनिता वैती
40 106 प्रभाकर शिंदे
41 107 नील सोमय्या
42 108 दिपिका घाग
43 111 सारिका पवार
44 116 जागृती पाटील
45 122 चंदन शर्मा
46 126 अर्चना भालेराव
47 127 अलका भगत
48 129 अश्विनी मते
49 135 नवनाथ बन
50 144 बबलू पांचाळ
51 152 आशा मराठे
52 154 महादेव शिगवण
53 172 राजश्री शिरोडकर
54 174 साक्षी कनोजिया
55 185 रवी राजा
56 190 शितल गंभीर देसाई
57 195 राजेश कांगणे (वरळी मतदारसंघ)
58 196 सोनाली सावंत
59 207 रोहिदास लोखंडे
60 214 अजय पाटील
61 215 संतोष ढोले
62 218 स्नेहल तेंडुलकर
63 219 सन्नी सानप
64 221 आकाश पुरोहित
65 226 मकरंद नार्वेकर
66 227 हर्षिता नार्वेकर

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें