BMC Election 2026 में आम आदमी पार्टी की तीसरी लिस्ट, नए चेहरों को मौका

Maharashtra Local Body Election: बीएमसी चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 15 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। पार्टी ने विभिन्न वर्गों के ‘सिविक हीरोज’ को चुनाव मैदान में उतारा है।
AAP
आम आदमी पार्टी (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

AAP Declares Candidates List In Mumbai: मुंबई महानगर पालिका चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। तीसरी सूची में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 15 उम्मीदवारों को मौका दिया गया है।

'आप' की प्रीति शर्मा मेनन ने कहा, ऐसे समय में जब तमाम राजनीतिक मजबूरियों के बावजूद अन्य राजनीतिक दल गठबंधन तय नहीं कर पाए हैं, आम आदमी पार्टी ने आगामी बीएमसी चुनावों के लिए अपने कार्यकर्ताओं और 'सिविक हीरोज' (नागरिक नायकों) को उम्मीदवार के रूप में मौका दिया है।

मुंबई में मिल रहा है जनता का समर्थन

शर्मा ने कहा कि मुंबई में 'आप' को धरातल पर जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। मुंबईकर भाजपा के कुशासन और कांग्रेस व शिवसेना द्वारा उसे बढ़ावा दिए जाने से तंग आ चुके हैं। मुंबई और मुंबईकर निश्चित रूप से इससे बेहतर की हकदार है।

उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट

वार्ड क्रमांक आरक्षण उम्मीदवार
32 ओबीसी (महिला) रूपाली सिंह
58 सामान्य (ओपन) सीमा रोहन तिवारी
91 ओबीसी (ओपन) राज सूर्यकात हेगिस्टे
112 सामान्य (महिला) किरण जैन
119 सामान्य (ओपन) डॉ. योगेश सुरेश भालेराव
120 सामान्य (ओपन) प्रशांत बाबासाहेब आढाव
166 सामान्य (ओपन) तैजस आत्माराम तुपे
168 सामान्य (ओपन) अक्षय कचरू सानप
173 सामान्य (महिला) सुनीता तुपसुंदर्या
174 सामान्य (महिला) इंदु मानष रॉय
188 सामान्य (ओपन) एड. मंजुला कदिरवेल
192 सामान्य (ओपन) अतुल काले
209 सामान्य (महिला) स्नेहा भोसले
210 सामान्य (ओपन) अतुल भोसले
213 सामान्य (महिला) निशांत बानो नदीम कौसर सिद्दीकी
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com