बीएमसी चुनाव 2026 (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

Mumbai News: बीएमसी चुनाव में नामांकन की बाढ़, अंतिम दिन 2,122 पर्चे दाखिल

BMC Election 2025: बीएमसी चुनाव 2025 के लिए कुल 2,516 नामांकन दाखिल किए गए, जिनमें से 2,122 नामांकन अंतिम दिन जमा हुए। 15 जनवरी को मतदान और 16 जनवरी को मतगणना होगी।

आंचल लोखंडे

Mumbai Civic Polls: बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए कुल 2,516 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं, जिनमें से 2,122 नामांकन अंतिम दिन जमा किए गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, 227 वार्डों वाली बीएमसी के चुनाव 15 जनवरी को होंगे और मतगणना अगले दिन की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 23 दिसंबर को शुरू हुई थी और 30 दिसंबर को समाप्त हुई।

नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है, जबकि उम्मीदवार 2 जनवरी को अपराह्न 3 बजे तक अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकते हैं। शहर के 23 निर्वाचन अधिकारियों के पास दाखिल कुल 2,516 नामांकन पत्रों में से एम-ईस्ट वार्ड में सबसे अधिक 183 नामांकन प्राप्त हुए हैं। इस वार्ड में गोवंडी, देवनार, चेंबूर, ट्रॉम्बे, मानखुर्द और अनिक जैसे इलाके शामिल हैं।

कुल 11,391 नामांकन पत्र वितरित

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि 29 दिसंबर तक 400 से कुछ अधिक नामांकन दाखिल हुए थे। हालांकि, राजनीतिक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर अंतिम क्षणों तक चली बातचीत के कारण अंतिम दिन बड़ी संख्या में 2,122 नामांकन जमा किए गए। उन्होंने यह भी बताया कि 30 दिसंबर तक कुल 11,391 नामांकन पत्र वितरित किए जा चुके हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज