महाराष्ट्र वोटिंग लिस्ट (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

BMC Election 2026: डुप्लीकेट वोटर को लेकर बड़ा खुलासा, 11 लाख में 1.68 लाख फर्जी

Duplicate Voters Mumbai: बीएमसी ने डुप्लीकेट मतदाताओं की घर-घर जांच पूरी की। 11.01 लाख में से केवल 15% प्रविष्टियां डुप्लीकेट पाई गईं, चुनाव के लिए 10,300 मतदान केंद्र होंगे।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: शुक्रवार को बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन के लिए बड़े पैमाने पर घर-घर जाकर जांच पूरी कर ली है।

कुल 11.01 लाख प्रविष्टियों में से, जिन पर डुप्लीकेट होने का संदेह था, केवल 15 प्रतिशत यानी 1.68 लाख प्रविष्टियां ही वास्तविक डुप्लीकेट पाई गईं।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बीएमसी ने कम से कम 1.28 लाख मतदाताओं के घरों का दौरा किया, जिनमें से 48,628 मतदाताओं ने फॉर्म-01 भरा जबकि 78,105 मतदाताओं ने एनेक्सचर भरने से इनकार किया या वे अस्तित्व में नहीं पाए गए,

पिछले विधानसभा से 189 मतदान केंद्र अधिक होंगे आगामी बीएमसी चुनावों में मुंबई में कुल 10,300 मतदान केंद्र होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, यह संख्या विधानसभा चुनावों की तुलना में 189 अधिक है, जब मतदाताओं ने 10,111 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। दिसंबर के मध्य में बीएमसी द्वारा प्रकाशित अंतिम प्रभाग-वार मतदाता सूची के अनुसार, शहर में 227 निर्वाचन वाडाँ में कुल 10।34 लाख मतदाता हैं।

700 केंद्र आवासीय परिसरों के भीतर स्थापित

सूचीबद्ध मतदाताओं को उनके निर्धारित वार्ड की सीमा के भीतर मतदान सुनिश्चित करने के लिए आगामी बीएमसी चुनावों से पहले मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। मतदान केंद्रों की संख्या 510,300 होने से प्रत्येक केंद्र पर औसतन लगभग 1,000 मतदाता होंगे।

कुल मतदान केंद्रों में से कम से कम 700 केंद्र आवासीय परिसरों के भीतर स्थापित किए गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र और प्रभाग एक-दूसरे से पूरी तरह मेल नहीं खाते। चूंकि प्रभागों की सीमाएं स्पष्ट रूप से निर्धारित है, इसलिए आदर्श रूप से प्रभाग के मतदाताओं को अपने ही वार्ड में मतदान करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, मतदाताओं की मतदान कक्ष के भीतर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन