राज ठाकरे के 'लुक' में छिपा कोई राजनीतिक संदेश? (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
मुंबई

नीला मफलर..आंखों पर चश्मा! राज ठाकरे के 'लुक' में छिपा कोई राजनीतिक संदेश?

मराठी भाषा विजय रैली के मौके पर राज ठाकरे जब रैली स्थल पर पहुंचे तो उनके कंधे पर नीला मफलर लटका हुआ था। उन्होंने अपनी आंखों पर चश्मा लगाया हुआ था। क्या उनका आज का पहराव कोई राजनीतिक संदेश था?

आंचल लोखंडे

मुंबई: पिछले 18 सालों से राजनीतिक रुप से अलग हुए 2 भाई आज एक साथ आ गए हैं। मराठी भाषा विजय रैली के मौके पर आखिरकार राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ एक मंच पर आए हैं। इस पल की दोनों नेताओं के चाहने वाले कई सालों से राह देख रहे थे तो वही अन्य सभी की कटाक्ष से इस घड़ी पर नज़र रही है। मुंबई के वर्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में हज़ारों मराठी भाई शामिल हुए हैं। क्या भविष्य में दोनों की राजनीतिक राहें एक साथ आएंगी? यह देखना अहम है।

बात आज के इस भव्य आयोजन की करें तो राज ठाकरे जब रैली स्थल पर पहुंचे तो उनके कंधे पर नीला मफलर लटका हुआ था। उन्होंने अपनी आंखों पर चश्मा लगाया हुआ था। पहले राज ठाकरे भगवा शॉल ओढ़ते थे, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने ग्रे और भूरे रंग का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। आज के कार्यक्रम में उन्होंने सीधे कंधे पर नीला मफलर ओढ़ा हुआ है, तो वे कौन सा राजनीतिक संदेश दे रहे हैं? सवाल उठ रहा है।

नीली शर्ट में अमित ठाकरे

वहीं राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे भी नीली शर्ट पहने हुए थे। हालांकि, उद्धव ठाकरे हमेशा की तरह ही दिखे। कार्यक्रम में सुप्रिया सुले, जितेंद्र आव्हाड, महादेव जानकर समेत विपक्ष के कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में इतने लोग जमा हो गए थे कि ऑडिटोरियम में जगह नहीं थी और लोगों को बाहर ही इंतजार करना पड़ा। इधर साथ आए उद्धव-राज, उधर शुरू हुई तोड़फोड़, अब होगा भाषा पर असली बवाल!

देवेंद्र फडणवीस ने कर दिखाया

इस अवसर पर बोलते हुए राज ठाकरे ने कहा कि किसी को भी मेरे मराठी और मराठी लोगों को गलत नज़र से नहीं देखना चाहिए। जो 20 साल में नहीं हुआ और जो बालासाहेब भी नहीं कर पाए, वो देवेंद्र फडणवीस ने कर दिखाया है। मराठी लोग चाहते थे कि हम दोनों भाई एक साथ दिखें और आज वो हो गया।

नीला मफलर पहनकर क्या देना चाहते है संदेश

इस बीच, क्या राज ठाकरे नीला मफलर पहनकर दलितों को आकर्षित करना चाहते हैं? क्या यह दलितों को मराठी भाइयों के साथ लाने की चाल है? यह भी राजनीतिक विशेषज्ञों के सामने एक सवाल है। यह देखना महत्वपूर्ण है कि राज ठाकरे अपने भाषण में वास्तव में क्या कहते हैं।

अब से अगर आप किसी को मारते हैं तो उसका वीडियो न बनाएं: राज ठाकरे

इस वक्त राज ठाकरे ने अपनी स्टाईल में जोरदार भाषणबाजी की जिसमें कई बातें कही जिसमें उन्होंने यह भी कहा, "किसी को मत मारो, लेकिन अगर वह मराठी के लिए लड़ रहा है, तो उसे अकेला मत छोड़ो। इसके अलावा, अगर आप अब से किसी को मारते हैं, तो उसका वीडियो मत बनाओ।"

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी