इमरान हाशमी टाइगर श्रॉफ सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

हाशमी की रेकी फेल, फिर टाइगर को टारगेट, व्हाट्सएप चैट, ऑडियो क्लिप्स, इंटरनेट कॉल्स से खुल रहे राज़

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी केस में बड़ा खुलासा हुआ है। शूटरों के निशाने पर पहले इमरान हाशमी थे, पता न मिलने पर उन्होंने टाइगर श्रॉफ की तरफ अपना रुख मोड़ा था।

रूपम सिंह

Highlights

  • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में इमरान हाशमी भी निशाने पर होने का खुलासा।

  • पुलिस के मुताबिक, नेटवर्क में 11 आरोपी शामिल।

  • सात आरोपियों की कोर्ट में पेशी, रिमांड पर फैसला आज।

Emraan Hashmi Bishnoi Gang Target: मुंबई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट द्वारा बॉलीवुड अभिनेताओं को निशाना बनाए जाने की साजिश के बीच फिल्म इंडस्ट्री में दहशत का माहौल है। हाल ही में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की जांच में गिरफ्तार शूटरों से पूछताछ के दौरान मुंबई पुलिस के हाथ कई चौकाने वाली जानकारियां लगी हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शूटरों के निशाने पर सबसे पहले अभिनेता इमरान हाशमी थे। आरोपियों ने बांद्रा स्थित उनके घर की रेकी करने की कोशिश की थी, लेकिन सही पता न मिलने के कारण उन्होंने अंतिम समय में अपना रुख टाइगर श्रॉफ की तरफ मोड़ दिया।

पुलिस की क्राइम ब्रांच को शूटरों के पास से बरामद मोबाइल फोन के व्हाट्सएप चैट, ऑडियो क्लिप और इंटरनेट कॉल्स से साजिश के कड़े सबूत मिले हैं। इन तकनीकी सुरागों से पता चलता है कि अब तक कुल 11 आरोपी इस पूरे आपराधिक नेटवर्क में शामिल हैं।

जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि रितिक, अंकित और समीर को छोड़कर बाकी सभी आरोपी विदेश में बैठे फरार मास्टरमाइंड अनिल पंडित के सीधे संपर्क में थे। आरोपी कुणाल ने कबूला है कि उसने पहले भी अनिल पंडित के इशारे पर पानीपत में एक व्यापारी पर गोली चलाई थी।

दोनों महिला सहित 7 आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी, रिमांड खत्म

मुंबई क्राइम ब्रांच अब इस केस के वित्तीय ताने-बाने की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का ध्यान मुख्य रूप से ऑपरेशन की फंडिंग, मुंबई में लोकल पेमेंट के लिए इस्तेमाल किए गए क्यूआर कोड नेटवर्क, और विदेश से आए संदिग्ध पैसों पर टिका है।

हिरासत में चल रही आरोपियों की पूछताछ से यह साफ करने की कोशिश की जा रही है कि बिश्नोई गैंग ने क्या मुंबई की अन्य मशहूर हस्तियों को भी हिट लिस्ट में शामिल किया था। इस घटना के बाद मुंबई में मशहूर कलाकारों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

कुणाल ने कबूला, पहले भी पंडित के इशारे पर पानीपत में चलाई गोली

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में आज 28 अक्टूबर को सात आरोपियों की मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट में पेशी की जाएगी। इनमें हथियार सप्लाई के आरोपी कुणाल, सुमित, राधा और बबीता के साथ अंकित खट्टर, समीर खत्री व जतिन पांचाल शामिल है।

इनकी पुलिस रिमांड आज समाप्त हो रही है। क्राइम ब्रांच जांच पूरी करने और आरोपियों से और पूछताछ के लिए आगे की कस्टडी मांग सकती है। कोर्ट के फैसले पर निर्भर करेगा कि इन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा जाए या पुलिस हिरासत बढ़ाई जाए। मुख्य शूटर्स की रिमांड अभी 31 अक्टूबर तक जारी है।

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते