मुंबई के डांस क्लबों की युवतियों की तस्वीरें ग्राहकों को भेजती थी महिला एजेंट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thane Crime News: ठाणे पुलिस की एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने जांभली नाका पर देहव्यापार का पर्दाफाश कर महिला एजेंट को गिरफ्तार किया। दो युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू कराया गया।
Woman arrested for forcing young women from Mumbai dance clubs
प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • ठाणे पुलिस ने देहव्यापार का पर्दाफाश कर महिला एजेंट को गिरफ्तार किया।

  • दो पीड़ित युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

  • रैकेट के अन्य आरोपियों की तलाश जारी।

Thane Police Anti Human Trafficking: ठाणे शहर पुलिस की क्राइम ब्रांच के अंतर्गत आने वाली एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने कथित देहव्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला एजेंट को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई के दौरान दो युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। आरोप है कि गिरफ्तार महिला मुंबई के डांस क्लबों और पबों में काम करने वाली युवतियों की तस्वीरें ग्राहकों को भेजकर देहव्यापार का नेटवर्क संचालित करती थी।

वॉट्सऐप के जरिए ग्राहकों को भेजती थी तस्वीरें

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला अंधेरी, बोरीवली और मीरा-भाईंदर के डांस क्लबों में काम करने वाली युवतियों की तस्वीरें वॉट्सऐप या अन्य माध्यमों से संभावित ग्राहकों को भेजती थी।

आरोप है कि वह इगतपुरी, लोनावला, मुंबई और ठाणे सहित विभिन्न इलाकों में युवतियों की आपूर्ति से जुड़ी अवैध गतिविधियों में शामिल थी। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Woman arrested for forcing young women from Mumbai dance clubs
नागपुर रेलवे स्टेशन पार्किंग में खुली लूट! रसीद वापस लेकर गायब किए जा रहे सबूत, अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश

जांभली नाका इलाके में संयुक्त कार्रवाई

यह कार्रवाई ठाणे नगर पुलिस स्टेशन की सीमा के पास जांभली नाका स्थित भाजी मार्केट और शिव सरोवर होटल के समीप की गई। ठाणे शहर पुलिस आयुक्तालय के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने यह अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान दो पीड़ित युवतियों को कथित रैकेट के चंगुल से निकालकर सुरक्षित किया गया।

Woman arrested for forcing young women from Mumbai dance clubs
मुंबई में 30 अक्टूबर से 28 नवंबर तक धारा 37 लागू: हथियार, लाउडस्पीकर और भड़काऊ भाषणों पर सख्त प्रतिबंध

अन्य सहयोगियों की तलाश जारी

ठाणे नगर पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य लोगों और संभावित सहयोगियों की भूमिका की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कथित नेटवर्क किन-किन क्षेत्रों में सक्रिय था और इसमें अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।

पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ मामले से जुड़े अतिरिक्त तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है। फिलहाल, गिरफ्तार महिला के खिलाफ आरोपों की जांच जारी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com