भाजपा विधायक राम कदम (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

बिहारियों की बेरहमी से पिटाई, BJP ने याद दिलाई MNS की करतूत, बिहार में कांग्रेस की हार पर लगी मुहर!

BJP on Congress-MNS Relation: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे को जोरो की टक्कर देने में लगी हुई है। ऐसे में भाजपा विधायक ने मुंबई में बिहारियों के साथ हुए अन्याय की याद दिलाई।

प्रिया जैस

Maharashtra Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। हाल ही में स्थानीय निकाय चुनावों पर कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कहा था, "राज ठाकरे नहीं, और हम उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन में भी चुनाव नहीं लड़ेंगे।" इस पर राम कदम ने पलटवार किया है।

भाजपा विधायक राम कदम ने कहा, "बिहार में कांग्रेस को चुनाव में अपनी हार नजर आ रही है। बिहारवासी भूले नहीं हैं कि कैसे राज ठाकरे और उनके समर्थकों ने मुंबई में उनकी बेरहमी से पिटाई की थी - कोई भी बिहारी इसे कभी नहीं भूल सकता।"

मनसे-कांग्रेस की बढ़ती नजदीकियां

राम कदम ने पार्टी की नजदीकियों के बारे में बताते हुए कहा, "इस बीच, महाराष्ट्र में कांग्रेस राज ठाकरे के साथ नज़दीकियां बढ़ा रही है, नेता मिल रहे हैं, बिरयानी बांटकर खा रहे हैं और चर्चाएँ कर रहे हैं। यह सारा देश देख रहा है। क्या बिहारवासी इसे भूलेगा। बिहार का हर व्यक्ति विशेष कांग्रेस को बिहार में हराएगा।"

किससे झूठ बोल रही है कांग्रेस - कदम

राम कदम ने आगे कहा, "इसी डर के कारण कांग्रेस के पूर्व नेता भाई जगताप कह रहे है कि वे राज ठाकरे के साथ नहीं जाएंगे। तो क्या अब तक गिल्ली-डंडा खेल रहे थे या गोटी खेल रहे थे। रोज इनकी बैठकें चल रही हैं। किसकों झूठ बोल रहे है। चाहे कुछ भी हो जाए बिहार की जनता कांग्रेस पार्टी को हराकर रहेगी।"

भाजपा विधायक राम कदम ने आत्मनिर्भर भारत पर कहा, "दिवाली पर, प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर से स्वदेशी भारत, एक आत्मनिर्भर भारत - तक के विज़न की रूपरेखा प्रस्तुत की, जिसे लगातार मज़बूती से बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई दुश्मन हमारे देश पर हमला करता है, तो ऑपरेशन सिंदूर दुश्मन के घर में जाकर उन आतंकवादियों का सफाया कर देगा।"

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन