एजुकेशन सोसाइटी के ट्रस्टी गिरफ्तार (pic credit; social media) 
मुंबई

कांदिवली में बड़ा फर्जीवाड़ा! एजुकेशन सोसाइटी के ट्रस्टी गिरफ्तार, 4.5 करोड़ का लोन घोटाला

Mumbai News: कांदिवली में एजुकेशन सोसाइटी के ट्रस्टी ने फर्जी दस्तावेजों से बैंक से 4.5 करोड़ का लोन पास कराया। धोखाधड़ी उजागर होने पर पुलिस ने ट्रस्टी को गिरफ्तार कर लिया है।

सोनाली चावरे

Kandivali Education society trustee arrested: कांदिवली में एक नामी एजुकेशन सोसाइटी के ट्रस्टी को धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एस्प्लेनेड एजुकेशन सोसायटी के ट्रस्टी जयेश मजीठिया और कीर्ति जवेरी पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों रुपये का बैंक लोन पास कराया।

कांदिवली पुलिस के अनुसार, अप्रैल 2025 में अंजुमन-ए-दाऊदी बोहरा ट्रस्ट ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि सोसाइटी को कॉलेज की जमीन 97 साल के लिए लीज पर दी गई थी। आरोप है कि इस जमीन को अपनी संपत्ति बताकर सोसाइटी के ट्रस्टी ने बैंक से 4.5 करोड़ रुपये का लोन पास करा लिया।

जांच में सामने आया कि बैंक ने पहले ही 2.5 करोड़ रुपये की रकम सोसाइटी को रिलीज कर दी थी। मामला तब खुला, जब अगली किस्त जारी करने से पहले बैंक अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच की। मौके पर पहुंचने पर दाऊदी बोहरा ट्रस्ट को पता चला कि बैंक में जमा किया गया नॉन ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) असली नहीं, बल्कि फर्जी था।

फर्जीवाड़े का खुलासा होते ही ट्रस्ट ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस जांच में दस्तावेजों में गंभीर खामियां पाई गईं। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रस्टी जयेश मजीठिया को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे आरोपी कीर्ति जवेरी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने शिक्षा संस्थान की आड़ में करोड़ों का घोटाला किया। इस मामले में धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस अन्य संबंधित लोगों की भी भूमिका खंगाल रही है।

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Noel Tata ने टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, बहराम वकील ने संभाली जिम्मेदारी

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ, कहा- पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब

सैम पित्रोदा ने की मोदी की तारीफ तो PM ने भी दिया जवाब, जानिए क्या कहा?

CERA की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डेटा न गायब होता तो 49% तक ज्यादा दर्ज होता दिल्ली का प्रदूषण