बस डिवाइडर से टकराई (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई में बेकाबू BEST बस डिवाइडर से टकराई, पवई में बड़ा हादसा टला; 6 यात्री घायल, जांच के आदेश

Mumbai BEST Electric Bus Accident: पवई में विक्रोली से बांद्रा जा रही बेस्ट की इलेक्ट्रिक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। हादसे में 6 यात्री मामूली रूप से घायल, बेस्ट ने जांच शुरू की।

रूपम सिंह

Mumbai BEST Electric Bus Accident: मुंबई बेस्ट बस दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन इस तरह के हादसे हो रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार की सुबह पवई में एक पल की चूक से बड़ा हादसा हो गया। विक्रोली से बांद्रा जा रही बेस्ट की इलेट्रिक बस के चालक का ध्यान बाईं ओर से गुजर रही कार की ओर भटक गया और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में छह यात्री घायल हो गए, जबकि समय रहते बस रुक जाने से बड़ा अनर्थ टल गया।

साथ ही, सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद बेस्ट अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। बता दें कि ढाई महीनों में 24 हादसे बेस्ट बसों से हो चुके हैं।

बेस्ट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ट्रैफिक) द्वारा जारी दुर्घटना रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 11:05 बजे पवई विहार संकुल के पास ऊपरी मार्ग पर हुआ। दुर्घटना के समय बस क्रमांक 8688 विक्रोली डिपो से रूट ए-422/36 पर बांद्रा पश्चिम स्थित बस स्टेशन की ओर जा रही थी।

चालक के बयान के अनुसार, बस चलाते समय उसकी नजर बाई ओर से आ रही एक कार पर चली गई। इसी दौरान उसका ध्यान सड़क से हट गया और बस दाईं ओर मुड़ते हुए सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार छह यात्री घायल हो गए।

प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

दुर्घटना के तुरंत बाद वेट लीज डिपो प्रबंधक किशोर शिंदे के निर्देश पर बस कंडक्टर ने सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए साकीनाका स्थित पैरामाउंट अस्पताल पहुंचाया। बेस्ट अधिकारियों के अनुसार, सभी घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार, सभी छह घायलों का ओपीडी आधार पर उपचार किया गया और इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई दुर्घटना की सूचना मिलते ही बेस्ट के वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

मरोल से कार्यवाहक बस निरीक्षक (क्रमांक 097343), दुर्घटना निरीक्षक (क्रमांक 73), कुर्ला डिपो प्रबंधक तिवारी, मरोल के सहायक डिपो प्रबंधक गेंगे तथा दुर्घटना अधिकारी टीओ-20 जाधव को मौके पर पहुंचकर जांच और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। वेट लीज अधिकारी किशोर शिंदे को भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए गए।

विस्तृत जांच के बाद सामने आएंगे सही कारण

बेस्ट अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। जांच के दौरान चालक के बयान, सड़क की स्थिति, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की भी पड़ताल की जाएगी। हादसे के कारण पवई क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद में क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य किया गया। बेस्ट प्रशासन ने बताया कि मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घायलों के नाम

  • अजय शिंदे (21 वर्ष) दाहिनी आंख के ऊपरी हिस्से में चोट
  • साक्षी पिसाल (23 वर्ष) ठुड्डी पर अंदरूनी चोट
  • बबर सिंह (20 वर्ष) होंठ पर चोट
  • मनोज गुप्ता (41 वर्ष) माथे के दाहिने हिस्से में चोट
  • प्रणीति माली (25 वर्ष) नाक पर चोट
  • नादिर शाह चिकोडे (35 वर्ष) गर्दन में चोट

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन