बेस्ट बस सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

बेस्ट बजट बैठक में वेटलिज बसों पर हंगामा, खुद की 10 हजार बसें खरीदने और कर्ज माफी की उठी मांग

Mumbai BEST Budget: बेस्ट के 2027-28 बजट बैठक में वेटलिज बसों की देरी पर नाराजगी जताई गई। सदस्यों ने 10 हजार खुद की बसें खरीदने और बेस्ट का कर्ज माफ करने की मांग की।

रूपम सिंह

Highlights

  • वेटलिज कंपनी की बसों की देरी से बेस्ट सेवा प्रभावित।

  • समिति बैठक में ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग।

  • बेस्ट के बेड़े में 10 हजार खुद की बसें शामिल करने का प्रस्ताव।

  • डिपो निजी हाथों में न सौंपने और विकास की मांग।

  • बेस्ट का पूरा कर्ज माफ करने का भी सुझाव।

BEST Budget Meeting Mumbai: वेटलिज कंपनी की बसों की समय पर आपूर्ति नहीं होने से मुंबई में बेस्ट बस सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसका खामियाजा रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।

इस मुद्दे को लेकर सोमवार को बेस्ट के वर्ष 2027-28 के बजट पर चर्चा के लिए आयोजित समिति की बैठक में सदस्यों ने प्रशासन और ठेकेदार के प्रति नाराजगी जाहिर की। सदस्यों ने कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही बेस्ट के बेड़े में खुद के स्वामित्व वाली बसें शामिल करने की मांग उठाई।

वेटलिज कंपनी पर कार्रवाई की मांग

समिति सदस्य नितिन नांदगावकर ने वेटलिज कंपनी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ठेकेदार तय समय पर बसों की आपूर्ति नहीं कर रहा है, जिससे बेस्ट की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने बेस्ट प्रशासन से खुद के स्वामित्व वाली बसें खरीदने पर जोर दिया। नांदगावकर ने चिंता जताई कि जब तक वेटलिज की बसें सड़कों पर चलती रहेंगी, तब तक बेस्ट पर कर्ज का बोझ बढ़ता रहेगा।

बेड़े में शामिल हों 10 हजार नई बसें

समिति सदस्य प्रविणा मोरजकर ने भी ठेके पर बेस्ट बसें चलाने की व्यवस्था का विरोध किया। उन्होंने मांग की कि बेस्ट अपने बेड़े में खुद के स्वामित्व वाली 10 हजार नई बसें शामिल करे, ताकि यात्रियों को बेहतर और भरोसेमंद परिवहन सुविधा मिल सके। उनके अनुसार, बेस्ट को अपनी बसों और संसाधनों पर अधिक नियंत्रण रखने की जरूरत है।

बेस्ट का कर्ज माफ करने और डिपो विकसित करने की मांग

मोरजकर ने बेस्ट को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए उसके हक के डिपो स्थायी रूप से दूसरों को नहीं सौंपने की मांग भी की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा बड़े उद्योगपतियों को दी गई कर्ज माफी का हवाला देते हुए बेस्ट का पूरा कर्ज माफ करने की मांग रखी। साथ ही सभी डिपो के विकास के लिए मुंबई बैंक के माध्यम से कर्ज उपलब्ध कराने का सुझाव दिया।

बैठक में उठी इन मांगों के जरिए सदस्यों ने बेस्ट की आर्थिक स्थिति सुधारने, बसों की उपलब्धता बढ़ाने और यात्रियों को बेहतर सेवा देने की जरूरत पर जोर दिया।

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर: फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई

17.50 लाख अनुग्रह राशि, 35 लाख बीमा... किश्तवाड़ में शहीद 2 SPO के परिवारों को 73 लाख रुपये की मदद

सेना की चेकपोस्ट को उड़ाने की साजिश, उजैद की मोबाइल चैट से खुला 005 ब्रिगेड आतंकी ग्रुप नेटवर्क का राज