बेस्ट बसें सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

रक्षाबंधन पर सफर होगा आसान, BEST चलाएगी 136 अतिरिक्त बसें; मुंबई-ठाणे के रूट पर फोकस

BEST Bus Special Services: रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए BEST ने मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में 136 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है। 26 डिपो से सुबह 10.30 बजे से संचालन होगा।

रूपम सिंह

BEST Extra Buses Raksha Bandhan Mumbai: रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की संभावित बढ़ती भीड़ को देखते हुए BEST ने शुक्रवार, 28 अगस्त को मुंबई और उपनगरों में 136 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है। अतिरिक्त बस सेवाओं का संचालन सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा। यात्रियों की मांग और भीड़ को देखते हुए दिनभर अतिरिक्त सेवाओं की संख्या में बदलाव भी किया जा सकता है।

मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के प्रमुख रूट पर सेवा

BEST की अतिरिक्त बसें मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के प्रमुख मार्गों को जोड़ेंगी। इन बसों का संचालन कुल 26 डिपो से किया जाएगा। कोलाबा-वर्ली, सायन-मुलुंड, दादर-परेल, मुंबई सेंट्रल-चेंबूर, कुर्ला-वाशी और सांताक्रुज-नेरुल जैसे प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।इसके अलावा अंधेरी-बोरीवली, गोरेगांव-मुलुंड, घाटकोपर-बोरीवली, विक्रोली-बांद्रा, मुलुंड-मीरा रोड, माजस-ठाणे और मालवणी-सांताक्रुज मार्ग भी अतिरिक्त बस सेवाओं से जुड़े रहेंगे।

इन इलाकों को भी मिलेगा फायदा

BEST की अतिरिक्त बस सेवाओं के जरिए जुहू, पवई, ठाणे, ऐरोली, सीबीडी बेलापुर, कलंबोली, नेरुल, खारघर, मीरा रोड और भाईंदर जैसे इलाकों के यात्रियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। रक्षाबंधन के दौरान बहनों और परिवारों से मिलने जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

गोराई से 10, आठ डिपो से 8-8 बसें

अतिरिक्त बसों में गोराई डिपो से 10 बसें संचालित की जाएंगी। वहीं वडाला, वर्ली, सांताक्रुज, घाटकोपर, मुलुंड, कुर्ला, माजस और ओशिवारा डिपो से आठ-आठ अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। जरूरत के अनुसार इन बसों को अलग-अलग मार्गों पर तैनात किया जा सकता है।

व्यस्त बस स्टॉप पर अफसर रहेंगे तैनात

यात्रियों की सहायता और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रमुख व्यस्त बस स्टॉप पर बस निरीक्षक, परिवहन अधिकारी और सुरक्षा अधिकारी तैनात रहेंगे। ये अधिकारी यात्रियों को मार्ग और बस सेवाओं से संबंधित जानकारी देने के साथ भीड़ को व्यवस्थित करने में भी मदद करेंगे।

मांग के अनुसार बदलेगी बसों की तैनाती

BEST ने यात्रियों से अतिरिक्त बस सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और कर्मचारियों के साथ सहयोग करने की अपील की है। परिवहन विभाग के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन भीड़ और यात्रियों की मांग के आधार पर अतिरिक्त बसों की तैनाती में बदलाव किया जा सकता है, ताकि अधिक भीड़ वाले मार्गों पर यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

INDIA Bloc Protest LIVE: इंडिया गठबंधन के मार्च का आगाज, सुप्रीम कोर्ट ने दी याचिका दाखिल करने की इजाजत

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करना कितना आसान? राहुल गांधी के मामले से समझिए कानूनी प्रक्रिया

जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संपत्ति को किया जब्त

दिवाली पर दिल्ली में पटाखे जलेंगे या नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने हर बातों पर विस्तार से की चर्चा; जानिए अपडेट

कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ FIR दर्ज, JNU की 11 छात्राओं ने लगाए थे आरोप, BJP का प्रदर्शन