राहुल गांधी-सुनेत्रा पवार- मल्लिकार्जुन खरगे (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

बारामती में सियासी बवाल, खड़गे-राहुल के दरबार पहुंचीं सुनेत्रा पवार, क्या निर्विरोध होगा चुनाव?

Baramati By-poll 2026: सुनेत्रा पवार की दिल्ली दौड़! खड़गे और राहुल गांधी से करेंगी मुलाकात। क्या कांग्रेस हटाएगी अपना उम्मीदवार? जानें ताजा सियासी समीकरण।

प्रिया जैस

Baramati By-poll Sunetra Pawar: पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन के बाद रिक्त हुई बारामती विधानसभा सीट (Baramati By-poll) पर हो रहे उपचुनाव के कारण महाराष्ट्र में सियासी गर्मी बढ़ गई है। इस सीट से महायुति ने दिवंगत अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार को मैदान में उतारा है। शुरुआत में इस चुनाव को निर्विरोध कराने की कोशिशें की गई थीं, लेकिन नामांकन प्रक्रिया के बाद तस्वीर पूरी तरह बदल गई है।

निर्वाचन आयोग द्वारा छंटनी किए जाने के बाद भी 53 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि 6 उम्मीदवारों के नामांकन फॉर्म तकनीकी कारणों से रद्द कर दिए गए। ऐसे में अब सबकी निगाहें गुरुवार को होने वाली नामांकन वापसी के अंतिम दिन पर टिक गई हैं। दावा किया जा रहा है कि यदि कांग्रेस नहीं मानी तो सुनेत्रा का गेम तय है।

शरद पवार और उद्धव हटे पीछे

विधानसभा चुनाव 2024 के समय विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (मविआ) में शामिल शरद पवार की एनसीपी ने अजित के खिलाफ युगेंद्र पवार को उम्मीदवार बनाया था लेकिन विमान हादसे में अजित के निधन की वजह से हो रहे उपचुनाव में शरद पवार ने सुनेत्रा पवार के खिलाफ उम्मीदवार उतारने से इनकार कर दिया है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने भी इस चुनाव से दूरी बनाए रखी है, लेकिन कांग्रेस ने ऐन वक्त पर एड. आकाश मोरे को उतारकर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की है। कांग्रेस द्वारा धनगर समाज से उम्मीदवार उतारने को 'जातीय कार्ड' के रूप में देखा जा रहा है, जिससे सुनेत्रा पवार की जीत की राह उतनी आसान नहीं रह गई है जितनी पहले सोची जा रही थी।

दोगुने से अधिक प्रत्याशी

राजनीतिक विश्लेषक इस बात से हैरान है कि 2024 संख्या के विधानसभा चुनाव में जब अजित पवार के खिलाफ केवल 23 उम्मीदवार मैदान में थे लेकिन इस बार सुनेत्रा के खिलाफ उम्मीदवारों की दोगुनी से भी अधिक हो गई है। इस पर यह बहस छिड़ गई है कि क्या इसमे मतदाताओं की किसी नाराजगी का संकेत है या फिर अन्य उम्मीदवार सुनेत्रा पवार को कमजोर मानकर अपनी किस्मत आजमा रहे है।

दिल्ली में खड़गे व राहुल से करेंगी मुलाक़ात

बारामती विधानसभा उपचुनाव (Baramati By-poll) को निर्विरोध कराने के लिए डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने अंतिम दांव खेला है। वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात करने के लिए दिल्ली पहुंची हैं। पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन से खाली हुई बारामती सीट से सुनेत्रा खुद चुनाव मैदान में हैं। हालांकि इस सीट से कांग्रेस ने भी आकाश मोरे को उम्मीदवार बनाया है।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें