बाला साहेब थोराट (सोर्स: एक्स@bb_thorat) 
मुंबई

बालासाहेब थोराट का बड़ा आरोप, बाेले- फर्जी समाचार फैक्टरी चला रहे CM शिंदे

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार गणेशोत्सव समारोहों को बंद करने की कोशिश कर रही है। इसके बाद कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने सीएम शिंदे पर निशाना साधा है।

आकाश मसने

मुंबई: सीएम एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा था कि विपक्षी दलों ने (सिंधुदुर्ग में) छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने संबंधी घटना को लेकर उनकी सरकार को निशाना बनाया, लेकिन वे कांग्रेस शासित कर्नाटक में पुलिस की उस कार्रवाई पर चुप हैं जिसके तहत गणेश की प्रतिमा को पुलिस के वाहन में रखा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार गणेशोत्सव समारोहों को बंद करने की कोशिश कर रही है। इसके बाद कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने सीएम शिंदे पर निशाना साधा है।

महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट ने रविवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर 'फर्जी खबर' फैलाकर धार्मिक आधार पर विवाद पैदा करने का आरोप लगाया। थोराट ने मुख्यमंत्री शिंदे के उस बयान के एक दिन बाद यह टिप्पणी की है जिसमें उन्होंने कहा था कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार गणेश उत्सव समारोह को बंद करने का प्रयास कर रही है।

कर्नाटक का वीडियाे हुआ था वीडियो

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कर्नाटक पुलिस प्रदर्शनकारियों से कथित तौर पर गणेश प्रतिमा छीनकर उसे पुलिस के वाहन में रखती हुई दिखाई दे रही है। थोराट ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में दावा किया कि ''मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री केवल एक ही काम कर रहे हैं और वह है लगातार फर्जी खबरें फैलाकर फर्जी कहानी गढ़ना।

कांग्रेस नेता बालासाहेब थाेराट ने सवाल किया कि क्या वे 'फर्जी समाचार फैक्टरी' चला रहे हैं। थोराट ने कहा कि इससे पहले उन्होंने राहुल गांधी के आरक्षण संबंधी बयान का विरोध किया था, जबकि उन्होंने वह बयान नहीं दिया था। उन्होंने दावा किया कि ''कर्नाटक में जो घटना हुई ही नहीं है, उसके बारे में फर्जी खबरें फैलाकर राज्य में धार्मिक विवाद पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।'' थोराट ने कहा कि ''प्रदेश की जनता समझदार है और आपके झूठे विमर्श के साथ-साथ आपकी सरकार भी उखाड़ फेंकेगी।''

(एजेंसी इनपुट के साथ)

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग