मुंबई लोकल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Mumbai Local Accident: ऑफिस जाते वक्त प्लेटफॉर्म पर हादसा, एक महीने पहले हुई थी शादी

Badlapur Railway Station पर शनिवार सुबह लोकल ट्रेन से गिरने से 28 वर्षीय नवविवाहिता चेतना देवरुखकर की मौके पर ही मौत हो गई। बढ़ती भीड़ ने एक बार फिर यात्री सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: शनिवार की सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक दुखद दुर्घटना में 28 वर्षीय युवती की लोकल ट्रेन से गिरने से मौत हो गई।

हमेशा की तरह घर से सुबह ऑफिस जाने की जल्दी में चेतना चंद्रशेखर देवरुखकर प्लेटफार्म नंबर 3 पर सुबह 8:11 बजे की लोकल ट्रेन पकड़ने की कोशिश में अपना संतुलन खो बैठीं और गिर गई।

दुर्भाग्य से लोकल ट्रेन के पहियों के नीचे आने से उन्हें गंभीर चोटें आई और घटना स्थल पर ही उसको दर्दनाक मौत हो गई। चेतना की शादी एक महीने पहले ही हुई थी। घटना से नवविवाहिता के घर में शोक का माहौल है।

एक महीने पहले ही चेतना देवरुखकर की हुई थी शादी

मिली जानकारी के अनुसार चेतना बदलापुर के जुवेली इलाके में जगन्नाथ गैलेक्सी बिल्डिंग में रहती थीं। वह रोजाना बदलापुर से ठाणे होते हुए अपने ऑफिस जाती थीं। बदलापुर स्टेशन पर सुबह के समय लोकल ट्रेनों के देर से आने की संख्या बढ़ गई है, जिसके कारण स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। बदलापुर स्टेशन पर सुबह के समय लोकल ट्रेनों के देरी से आने की संख्या में वृद्धि हुई है।

लोकल ट्रेनों में बढ़ रही भीड़

जिसके परिणामस्वरूप स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ हो जाती है। समय पर दफ्तर पहुंचने की हड़बड़ी में कई यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर लोकल ट्रेनों के दरवाजों से लटकते नजर आते हैं, भीडभाड के कारण यात्रियों के बीच रोजाना झगड़े भी होते हैं। इस स्थिति को देखते हुए महिलाओं के लिए विशेष लोकल ट्रेने शुरू करने, दो लोकल ट्रेनों के बीच का अंतराल कम करने, लोकल ट्रेनों के विलंब की समस्या का समाधान करने और अधिक लोकल ट्रेनें तथा 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेनें जल्दी शुरू करने की मांग बढ़ रही है। लगातार दुर्घटनाओं के कारण यात्री सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। हाल ही में बदलापुर की नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष रुचिता घोरपड़े ने डीआरएम हीरेन मीना से मुलाकात कर महिलाओं के लिए विशेष ट्रेन और 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेनों को जल्द शुरू करने की मांग की है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z