फाइल फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: 9 आराेपियों की रिमांड 26 अक्टूबर तक बढ़ी, 3 के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में शुक्रवार को मुंबई की एक अदालत ने 9 आरोपियों की पुलिस रिमांड 26 अक्टूबर तक बढ़ा दी। शुक्रवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था।

आकाश मसने

मुंबई: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में शुक्रवार को मुंबई की एक अदालत ने 9 आरोपियों की पुलिस रिमांड 26 अक्टूबर तक बढ़ा दी। पुलिस ने एनसीपी नेता की हत्या के मामले में गिरफ्तार 9 आराेपियों को शुक्रवार को उनकी प्रारंभिक रिमांड खत्म होने पर अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एस्प्लेनेड अदालत) वी आर पाटिल के समक्ष पेश किया था। अदालत ने इस मामले में 9 आरोपियों की पुलिस हिरासत 26 अक्टूबर तक बढ़ा दी।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के बांद्रा स्थित दफ्तर के बाहर तीन हमालावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुंबई पुलिस ने अदालत में पेश किए गए आरोपियों की रिमांड तीन दिन बढ़ाने की मांग की लेकिन कोर्ट ने शनिवार तक यानी सिर्फ एक दिन के लिए रिमांड बढ़ाई है। इस मामले के नौ आरोपियों में गुरमेल बलजीत सिंह (23), धर्मराज कश्यप (21), हरीश कुमार निसाद (26), प्रवीण लोनकर (30), संभाजी किसन पारधी (44), प्रदीप दत्तू थोम्ब्रे (37), नितिन गौतम सप्रे (32), चेतन दिलीप पारधी और राम फूलचंद कनौजिया (43) हैं।

क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार, हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह और उत्तर प्रदेश निवासी धर्मराज कश्यप के साथ-साथ वांछित आरोपी शिवकुमार गौतम ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाई थी। जबकि साजिशकर्ता पुणे निवासी प्रवीण लोनकर का भाई शुभम कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। प्रवीण लोनकर और अन्य वांछित आरोपियों ने इस हत्याकांड की साजिश रची थी। साथ ही हमला करने वाले तीन शूटरों को हथियार मुहैया कराए थे।

पुलिस ने बताया कि पुणे निवासी कबाड़ विक्रेता हरीश कुमार निसाद ने इस काम के लिए पैसों की व्यवस्था की थी। नितिन सप्रे डोंबिवली का रहने वाला है, वहीं संभाजी पारधी, प्रदीप थोम्ब्रे और चेतन पारधी ठाणे जिले के अंबरनाथ के रहने वाले हैं।

फरार आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

आरोपी राम फूलचंद कनौजिया रायगढ़ के पनवेल का निवासी है। मुख्य हमलावर शिवकुमार गौतम के साथ ही प्रमुख आरोपी शुभम लोनकर और मोहम्मद जीशान अख्तर इस समय फरार हैं। तीनों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज