(कॉन्सेप्ट फोटो) 
मुंबई

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने बरामद की पिस्तौल, मास्टरमाइंड की तलाश में 5 टीमें हरियाणा रवाना

मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़े हथियार बरामद किए है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुणे में रूपेश मोहोल के घर से बाब सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़ा हथियार बरामद किया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए टीमें हरियाणा भेजी है।

प्रिया जैस

मुंबई: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने एक और कदम आगे बढ़ती नजर आयी है। मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़े हथियार बरामद किए है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुणे में रूपेश मोहोल के घर से बाब सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़ा हथियार बरामद किया है।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुणे में रूपेश मोहोल के घर से एक और पिस्तौल बरामद की है। क्राइम ब्रांच ने बताया कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़ा ये बरामद किया गया पांचवा हथियार है। क्राइम ब्रांच को अभी भी इस मामले में एक हथियार और तीन जिंदा कारतूस की तलाश है।

राजस्थान से आए हथियार

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने कहा है कि अपराध को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार राजस्थान से आए थे।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने संदिग्धों का पता लगाने के लिए महाराष्ट्र के बाहर पांच टीमों को तैनात किया है और इसके अलावा, टीमें हरियाणा में जीशान की सक्रिय रूप से तलाश कर रही हैं, जिसकी पहचान हत्या के कथित मास्टरमाइंड के रूप में की गई है।

आपको बताते चले कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई के निर्मल नगर इलाके में उनके बेटे विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इससे पहले, महाराष्ट्र के रायगढ़ में आरोपी राम फूलचंद कनौजिया के घर से एक हथियार बरामद किया गया था, जहां वह किराए पर रह रहा था। पुलिस ने बताया कि जब शूटरों के मोबाइल की तलाशी ली गई तो उसमें पिस्तौल की तस्वीरें मिलीं।

इस हत्याकांड की जिम्मेदारी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व वाले गिरोह ने ली। अब तक मुंबई पुलिस ने इस मामले में कुल 15 गिरफ्तारियां की हैं।

BJP की राष्ट्रीय टीम में दिखा मध्य प्रदेश का दबदबा; खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल बने राष्ट्रीय महासचिव

BJP आईटी सेल से अमित मालवीय हटाए गए, कौन हैं छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के, जो अब डिजिटल टीम को करेंगे लीड?

Hisar Murder Case: CM सैनी से बातचीत के बाद बनी सहमति, 14 दिन बाद आज जिवन का किया जाएगा अंतिम संस्कार

मोदी जी, देखिए NTA ने क्या किया...UGC-NET री-एग्जाम पर भड़के राहुल गांधी, एनटीए की जिम्मेदारी पर उठाए सवाल

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस