संजय राउत के भाई सुनील राउत के खिलाफ दर्ज FIR, शिंदे गुट की महिला उम्मीदवार के खिलाफ बोले 20 तारीख को बकरी काटेंगे

विक्रोली निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार और संजय राउत के भाई सुनील राउत के खिलाफ सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की एक महिला उम्मीदवार के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए एफआईआर दर्ज की गई है।
सुनील राउत के खिलाफ विक्रोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज।
सुनील राउत (सौजन्य-एएनआई)
Updated on

मुंबई: मुंबई के विक्रोली निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना यूबीटी के उम्मीदवार संजय राउत के भाई सुनील राउत के खिलाफ विक्रोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। सुनील राउत के खिलाफ बीएनएस की धारा 79, 351 (2) और 356 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत के भाई सुनील राउत ने हाल ही में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। हाल ही में सुनील राउत ने शिवसेना शिंदे गुट की महिला उम्मीदवार को बकरी कहा था, जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

हुआ यूं कि शिवसेना यूबीटी के सुनील राउत एक कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सुनील राउत ने कहा कि चुनाव जब से शुरू हुआ तब से मेरे सामने कोई खड़ा नहीं हो रहा था। कोई मेरे सामने आने की हिम्मत नहीं कर रहा था और सब पीछे खड़े थे। इसके बाद सुनील राउत ने कहा कि जब बकरा ही बनाना था तो बकरी को मेरे गले डाल दिया।

सुनील राउत के खिलाफ FIR दर्ज

विक्रोली निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार और संजय राउत के भाई सुनील राउत के खिलाफ सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की एक महिला उम्मीदवार के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए बीएनएस की धारा 79, 351 (2) और 356 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

सुनील राउत सिर्फ इतने में ही नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि 20 तारीख को बकरी काटेंगे। उनके इस तरह के बयान के बाद विक्रोली विधानसभा चुनाव क्षेत्र के शिवसेना उम्मीवार सुवर्ण करंजे ने विक्रोली पुलिस स्टेशन पहुंचर शिकायत दर्ज करायी। इसके बाद अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुनील राउत का वायरल हुआ वीडियो

सुनील राउत ने शिवसेना की महिला उम्मीदवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की।

बता दें कि हाल ही में सुनील राउत का इस तरह का बयान का वीडियो तेजी से वायरल भी हुआ है। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं सुनील राउत हूं और मेरे बड़े भाई संजय राउत हैं, जिन्होंने मोदी और शाह को चुनौती दी है। इसलिए, कंपीटीशन हमारे लेवल पर होनी चाहिए। लेकिन किसी ने मेरे खिलाफ खड़े होने की हिम्मत नहीं की, किसी में हिम्मत नहीं थी। हर कोई पीछे हट गया, हर कोई पीछे हट गया। मैने काफी देखा लेकिन मेरे सामने आने को कोई तैयार नहीं था। अगर किसी को बकरा बनाना ही था मेरे गले बकरी डाल दी।"

Navbharat Live
navbharatlive.com