Agripada Police FIR Sexual Harassment (फोटो क्रेडिट-X) 
मुंबई

मुंबई: 'हिंदू लड़कियों को मुस्लिम पसंद' कहने वाला अशरफ गिरफ्तार; सहकर्मियों को भेजता था अश्लील वीडियो

Agripada Police FIR Sexual Harassment: आग्रीपाडा पुलिस ने हिंदू लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजने वाले अशरफ सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर SIT जांच की उठ रही है मांग।

अनिल सिंह

Agripada Ashraf Siddiqui: मुंबई की आग्रीपाडा पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और धार्मिक संवेदनशीलता से जुड़े एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अशरफ सिद्दीकी नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने एक बड़ी कॉरपोरेट कंपनी में काम करने वाली हिंदू लड़कियों को टारगेट कर उन्हें अश्लील मैसेज, वीडियो भेजे और उन पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला।

मामला तब सामने आया जब एक पीड़िता, जो पीरामल टावर स्थित एक कंपनी में थर्ड पार्टी टेलीकॉलर का काम करती है, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के मुताबिक, अशरफ भी उसी कंपनी में काम करता था। नौकरी छोड़ने के बाद आरोपी ने पीड़िता और उसकी 3-4 अन्य हिंदू महिला सहकर्मियों के नंबर हासिल किए और उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

"हिंदू लड़कियों को मुस्लिम पसंद हैं"

पीड़िता ने अपने बयान में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया कि जब उसने आरोपी को रोकने की कोशिश की और अपनी धार्मिक पहचान का हवाला दिया, तो अशरफ ने अहंकार में जवाब दिया, "आजकल हिंदू लड़कियों को मुस्लिम पसंद हैं।" आरोपी ने न केवल पीड़िता को अश्लील तस्वीरें भेजीं, बल्कि उसके साथ काम करने वाली अन्य लड़कियों के लिए भी बेहद आपत्तिजनक और भद्दे शब्दों का इस्तेमाल किया।

परिजनों का फूटा गुस्सा

पीड़िता के पिता ने आपबीती सुनाते हुए कहा, "मेरी बेटी और उसकी सहेलियों को लगातार गंदे वीडियो भेजे जा रहे थे। आरोपी उन पर संबंध बनाने का मानसिक दबाव बना रहा था। जब बेटियों ने यह बात घर पर बताई, तो हम तुरंत पुलिस के पास पहुंचे।" पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत FIR दर्ज की और आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

SIT जांच और राजनीतिक गर्माहट

इस घटना के बाद मुंबई में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। बीजेपी और कई हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाया था। हिंदूवादी नेताओं का दावा है कि यह एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा हो सकता है और आरोपी ने 2024 से अब तक कई अन्य लड़कियों को अपना शिकार बनाया होगा। इन संगठनों ने मामले की SIT (विशेष जांच दल) से जांच कराने की मांग की है ताकि यह पता चल सके कि क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है।

आग्रीपाडा पुलिस अब आरोपी अशरफ का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस उसकी रिमांड मांग सकती है ताकि उसके मोबाइल डेटा और अन्य संपर्कों की जांच कर यह पता लगाया जा सके कि उसने और कितनी महिलाओं का उत्पीड़न किया है।

मुंबई धमाका मामले में शामिल अबू सलेम जेल से नहीं आएगा बाहर; सुप्रीम कोर्ट ने क्यों खारिज की रिहाई की याचिका?

उत्तराखंड चुनाव पर BJP का बड़ा मंथन, नितिन नबीन ने संभाली चुनावी कमान, 24 सीटों की समीक्षा पर दिया खास जोर

देर आए दुरुस्त आए, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोली मायावती, आकाश आनंद को पार्टी से किया आजाद, बताई वजह

तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन का नया नाम, कांग्रेस-MDMK-VCK समेत दलों ने बनाई रणनीति, CM विजय चुने गए नेता

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन