अमित साटम को बीएमसी अध्यक्ष बनने पर बधाई देते मुख्यमंत्री (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
मुंबई

निकाय चुनाव से पहले आशीष शेलार की हुई छुट्टी, अमित साटम को मिली मुंबई बीजेपी की कमान

BMC ELECTION 2025: महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई में लिया एक बड़ा फैसला। पार्टी ने अमित साटम को मुंबई भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया।

गीतांजली शर्मा

AMIT Satam: महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई में एक बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने अमित साटम को मुंबई भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस पद के लिए प्रवीण दरेकर के नाम पर भी चर्चा हुई थी, लेकिन अंततः अमित साटम को यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत अन्य नेताओं ने साटम के नाम पर मुहर लगाई है।

आने वाले 3 से 4 महीनों में मुंबई महानगरपालिका के चुनाव हो सकते हैं। इस बार बीजेपी का सपना है कि, मुंबई महानगरपालिका पर पूरी तरह से अपनी सत्ता कायम की जाए और पार्टी का महापौर मुंबई पालिका में बैठे। आज मुंबई में बीजेपी के विधायकों की कोई कमी नहीं है। साल 2014 के विधानसभा चुनाव से भाजपा सरकार का पक्ष मुंबई में काफी बढ़ा है। विशेषकर उपनगर में बीजेपी की ताकत विपक्ष की तुलना में ज्यादा है।

बीजेपी का इस बार ठाकरे बंधुओं से सीधा टकराव

बीजेपी के सामने इस बार ठाकरे बंधु चुनौति लिए खड़े हैं। इस उपनगर में उम्मीद है कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। कई वर्षों से मुंबई महापालिका पर शिवसेना का एक छत्र वर्चस्व रहा, लेकिन 2022 में शिवसेना में फूट पड़ी और ये दोनों भाई अलग-अलग गुट में बंट गए। ऐसे में अब उद्धव ठाकरे के लिए मुंबई महापालिका जीतना आसान नहीं रह गया है। दोनों ठाकरे बंधुओं का जनाधार विधानसभा चुनाव परिणामों से भी घटता दिखा है, इसलिए ऐसी संभावना जताई जा रही है कि दोनों ठाकरे भाई मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं, ताकि मराठी मतों में विभाजन न हो।

सीएम ने  बीजेपी अध्यक्ष चुने जाने पर दी बधाई

प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अमित साटम को बीजेपी अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। वह भाजपा के एक जोशीले और आक्रामक नेता हैं। सही समय पर उचित फैसले लेने की वजह से महाराष्ट्र के आमलोगों के बीच इनकी लोकप्रियता बहुत है।

कौन हैं नेता अमित साटम ?

अमित साटम अक्टूबर 2014 से लगातार अपने तीसरे कार्यकाल में अंधेरी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य (विधायक) के रूप में काम कर रहे हैं। 15 अगस्त 1976 को मुंबई, महाराष्ट्र में जन्मे साटम ने 1998 में मुंबई विश्वविद्यालय के मिठीबाई कॉलेज ऑफ आर्ट्स से राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र विषय में स्नातक की डिग्री ली।

इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी मिशन्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च, मुंबई विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की डिग्री प्राप्त की और वर्ष 2000 में स्नातक उपाधि हासिल की।

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

शौर्य और वीरता की अमर गाथा, ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मेजर धन सिंह थापा को किया याद

दिनेश शर्मा की नई पारी शुरू, अंडमान-निकोबार के बने उपराज्यपाल, राष्ट्रपति-PM समेत नेतृत्व का जताया आभार

झारखंड में साढ़े 3 साल में 3 मंत्रियों की मौत, संयोग या कुछ और, शिक्षा विभाग से जुड़े थे तीनों मंत्री