आशीष शेलार और अमित साटम (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

BMC Election से पहले बीजेपी का शंखनाद, शेलार-साटम की 227 वार्डों में समीक्षा

Maharashtra Nikaay Chunaav: बीएमसी चुनाव से पहले बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने अपनी कमर कस ली है। मंत्री आशीष शेलार और विधायक अमित साटम ने हाल ही में मुंबई के सभी 227 वार्डों की समीक्षा शुरू कर दी हैं।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Local Body Election: दिवाली के बाद स्थानीय निकायों के चुनावों का शंखनाद हो सकता है। जनवरी में मुंबई मनपा के बहुप्रतीक्षित चुनाव होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

मंत्री आशीष शेलार व मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष व विधायक अमित साटम ने सभी 227 वार्डों की समीक्षा शुरू की है। मुंबई मनपा पर बीजेपी का महापौर बैठाने का लक्ष्य लेकर शेलार और साटम पार्टी के लिए अनुकूल वार्ड तथा जीतने योग्य उम्मीदवार पर 'ग्राउंड रिपोर्ट' तैयार कर रहे हैं।

सूत्रों का ऐसा दावा है कि समीक्षा बैठकों में कई वाडों में कार्यकर्ताओं ने शेलार और साटम से अपनी ताकत वाले वार्ड सहयोगियों के लिए न छोड़ने की दो टूक मांग की है।

मंत्री आशीष शेलार को भले ही मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है, लेकिन गृहमंत्री अमित शाह मुंबई में उनके प्रभाव को इस्तेमाल करना चाहते हैं, इसलिए अध्यक्ष पद से हटने के बाद शेलार ने गृहमंत्री शाह के निर्देश पर 'आभार प्रदर्शन अभियान' के बहाने अमित साटम को साथ लेकर सभी 227 वाडों की 'ग्राउंड रिपोर्ट' एकत्र कर रहे हैं।

शेलार और साटम दहिसर के पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव के घर 'आभार प्रदर्शन' के लिए पहुंचे थे। वहां विधायक मनीषा चौधरी सहित कई पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से कहा कि यदि चुनाव महायुति में लड़े जाते हैं तो पार्टी के प्रभाव वाली सीटें सहयोगियों के लिए किसी भी कीमत पर न छोड़ी जाएं।

कार्यकर्ताओं ने दिखाए अब आक्रामक तेवर

बीएमसी चुनाव की पृष्ठभूमि में मुंबई बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने आक्रामक तेवर अपनाते हुए अपने नेताओं को स्पष्ट संदेश दे दिया, कार्यकर्ताओं ने मुखर होकर कहा कि वार्ड क्रमांक 6 सहित जिस भी वॉर्ड में बीजेपी की मजबूत पकड़ है, यह किसी भी सूरत में गठबंधन सहयोगी (शिंदे गुट) के लिए नहीं छोड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें :-

कार्यकर्ताओं की ऐसी ललकार से संकेत मिलने लगे हैं कि दिवाली के तुरंत बाद होने वाले वॉर्ड वितरण के दौरान, बीजेपी अपने मजबूत जनाधार वाले बाँडर्डों पर दमदार दावा पेश करेगी और सीटों के बंटवारे में झुकने को तैयार नहीं होगी, इस सुनियोजित और आक्रामक तैयारी को मुंबई की चुनावी जंग में बीजेपी के दवाव तंत्र के रूप में देखा जा रहा है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन