Udhhav Thackeray On Asha Bhosle Death (डिजाइन फोटो) 
मुंबई

Asha Bhosle Passes Away: 'आज भारतीय संगीत का स्तंभ ढह गया', आशा भोसले के निधन पर बोले उद्धव ठाकरे

Asha Bhosle Death News: मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन। शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा- भारतीय संगीत का एक मजबूत स्तंभ आज ढह गया।

अनिल सिंह

Uddhav Thackeray Tribute Asha Bhosle: भारतीय संगीत जगत के लिए आज का दिन एक अत्यंत दुखद समाचार लेकर आया है। सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। सात दशकों से अधिक समय तक अपनी जादुई आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली 'आशा ताई' के निधन से देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर राजनीति और कला जगत की तमाम हस्तियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आशा भोसले के निधन को भारतीय संगीत के एक युग का अंत बताया है।

उद्धव ठाकरे की भावुक श्रद्धांजलि

उद्धव ठाकरे ने अपने शोक संदेश में कहा, "आशा भोसले के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। आज भारतीय संगीत का एक मजबूत स्तंभ ढह गया है। उनकी सुरीली धुनें अनगिनत पीढ़ियों के लिए खुशियाँ लेकर आईं और उन्होंने मानवीय भावनाओं की गहराइयों को छुआ। लता दीदी के बाद वह संगीत के शानदार दौर को सहारा देने वाले एक मज़बूत स्तंभ के रूप में खड़ी रहीं।" ठाकरे ने आगे कहा कि अब केवल उनके गीत ही उनकी अमरता की पहचान बनकर हमारे बीच शेष रहेंगे।

सरकार और मंत्रियों ने जताया शोक

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने भी आशा भोसले के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, "आशा भोसले का जाना महाराष्ट्र और पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने 20 से अधिक भाषाओं में 12 हजार से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी। उनकी विविधता और गायन शैली का कोई सानी नहीं है। हम दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं।"

सुरों का एक बेमिसाल सफर

8 सितंबर 1933 को जन्मीं आशा भोसले ने शास्त्रीय संगीत से लेकर पॉप, गजल और भजन तक, हर विधा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 2026 में उनके निधन के साथ ही मंगेशकर परिवार की उस पीढ़ी का एक और सितारा अस्त हो गया है जिसने भारतीय फिल्म संगीत को विश्व पटल पर स्थापित किया। उनकी खनकती आवाज और वर्सटाइल गायकी हमेशा संगीत प्रेमियों के कानों में गूंजती रहेगी। प्रशासन द्वारा उनके अंतिम संस्कार की तैयारियों और राजकीय सम्मान को लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा किए जाने की संभावना है।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला