मुंबई एंटी नारकोटिक्स सेल, आरोपी गिरफ्तार सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई में 10 करोड़ की चरस जब्त: एंटी-नारकोटिक्स सेल ने बांद्रा में की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने बांद्रा में कार्रवाई कर 10 करोड़ रुपये की 10 किलोग्राम चरस बरामद की और बिहार के एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

रूपम सिंह

Mumbai Anti Narcotics Cell: मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट ने बांद्रा में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 करोड़ रुपये कीमत की 10 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली चरस बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। मामले में नशीले पदार्थ की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है।

गुप्त सूचना पर बिछाया जाल

डीसीपी पूर्णिमा चौगुले के अनुसार, पुलिस को चरस की डिलीवरी के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर एंटी-नारकोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट ने बांद्रा इलाके में जाल बिछाया। संदिग्ध व्यक्ति के पहुंचने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उसके सामान की तलाशी ली।

10 किलो चरस बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए नशीले पदार्थ का वजन करीब 10 किलोग्राम है और इसकी अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई गई है। चरस को बेहद पेशेवर तरीके से पैक किया गया था।

बिहार का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष साव (39) के रूप में हुई है। वह बिहार का रहने वाला है और पेशे से ऑटो-रिक्शा चालक बताया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने केवल दूसरी कक्षा तक पढ़ाई की है।

मोतिहारी से ट्रेन पकड़कर पहुंचा मुंबई

जांच में सामने आया कि संतोष साव बिहार के मोतिहारी रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पहुंचा था। पुलिस को संदेह है कि वह विशेष रूप से चरस की डिलीवरी के लिए मुंबई शहर आया था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशीला पदार्थ उसे किसने सौंपा था और इसकी डिलीवरी किसे की जानी थी।

पुलिस हिरासत में भेजा गया आरोपी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया है। एंटी-नारकोटिक्स सेल अब आरोपी से पूछताछ कर चरस की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

अभिजीत दिपके को अरेस्ट करो! CJP प्रदर्शन में 75 वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उठी मांग

राजस्थान पंचायत चुनाव का ऐलान, किस दिन किस चरण में होगा मतदान? जानें पूरा शेड्यूल

CJP के प्रदर्शन में बच्चों का अवैध इस्तेमाल! NHRC ने मुंबई पुलिस, MeitY और X Corp को जारी किया नोटिस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?

राहुल गांधी ने लॉन्च किया सत्याग्रह प्लेटफॉर्म, संसद से सड़क तक साथ देने का किया वादा, बताया इसका उद्देश्य