अन्ना हजारे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Maharashtra RTI Rule: आरटीआई नियमों में बदलाव पर अन्ना हजारे नाराज, सरकार के खिलाफ अनशन की चेतावनी

Anna Hazare Opposes Maharashtra RTI Rule: महाराष्ट्र सरकार द्वारा सूचना का अधिकार कानून से जुड़े शुल्क और प्रक्रियाओं में किए गए बदलावों पर अन्ना हजारे ने कड़ा विरोध जताया है।

अपूर्वा नायक

Anna Hazare Opposes Maharashtra RTI Rule News: महाराष्ट्र सरकार द्वारा सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून में किए गए बदलावों पर वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे ने गहरी नाराजगी जताई है।

देश में आरटीआई कानून को लागू करवाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले अन्ना हजारे इस कानून में संशोधन के खिलाफ अब फडणवीस सरकार के विरोध में अनशन पर बैठेंगे।सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई संशोधित अधिसूचना को यदि वापस नहीं लिया गया, तो वे बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। राज्य सरकार द्वारा जारी नए राजपत्र के अनुसार अब आरटीआई के तहत जानकारी मांगना महंगा हो गया है।

पहले आवेदन के लिए लगने वाले 10 रुपए के शुल्क को बढ़ाकर अब सीधे 30 रुपए कर दिया गया है। इसके साथ ही दस्तावेजों की कॉपी के लिए प्रति पेज 2 रुपए की जगह 5 रुपए देने होंगे।

सरकार ने प्रथम अपील के लिए 50 रुपए और दूसरी अपील के लिए 100 रुपए का शुल्क तय किया है। इस बढ़ोतरी से आम नागरिकों के लिए सरकारी जानकारी पाना बेहद मुश्किल हो जाएगा। नए नियमों के तहत अब एक आवेदन में केवल एक ही विषय शामिल किया जा सकता है।

आंदोलन की तैयारी का संकेत

अन्ना हजारे ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं करती और संशोधित अधिसूचना वापस नहीं लेती, तो वे व्यापक जनआंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि आरटीआई कानून को मजबूत बनाने के लिए वर्षों तक संघर्ष किया गया था और उसके अधिकारों को कमजोर करने वाले किसी भी कदम का विरोध किया जाएगा।

सरकार के रुख पर टिकी निगाहें

आरटीआई नियमों में बदलाव को लेकर अब राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस तेज हो गई है। पारदर्शिता और सुशासन से जुड़े संगठनों की भी इस मुद्दे पर नजर बनी हुई है। आने वाले दिनों में सरकार की प्रतिक्रिया और अन्ना हजारे के अगले कदम पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

छठ और दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, 18 हजार स्पेशल ट्रेनों का संचालन

धनतेरस पर बना नया रिकॉर्ड! सोने-चांदी की बिक्री ₹66,000 करोड़ पार, स्वदेशी की जबरदस्त मांग

दीपावली में अबतक 6 लाख करोड़ का व्यापार, वोकल फॉर लोकल बनी ग्राहकों की पहली पसंद

AI में आत्मनिर्भर बनाएगी IIT: केंद्र सरकार दे रही प्रोत्साहन, देश को आत्मनिर्भर बनाने की ऐसी है तैयारी

40 लाख युवा हथियार के साथ खड़े है, इरफान अंसारी के बयान पर BJP का पलटवार, राहुल गांधी का भी जिक्र