अमोल मिटकरी (Image- Social Media) 
मुंबई

IPS अंजना कृष्णा पर टिप्पणी कर फंसे NCP नेता, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी

Anjana Krishna Row: अंजना कृष्णा पर टिप्पणी कर विवाद में फंसे अमोल मिटकरी ने माफी मांगी और ट्वीट वापस लिया। अजित पवार ने दी सफाई और सुप्रिया सुले ने नाराज़गी जताई थी।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी अंजना कृष्णा के शैक्षणिक और जाति प्रमाणपत्रों पर सवाल उठाने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधान परिषद सदस्य अमोल मिटकरी ने कृष्णा के खिलाफ की गई अपनी टिप्पणी शनिवार को वापस ले ली और माफी मांगी।

उपमुख्यमंत्री और राकांपा अध्यक्ष अजित पवार ने करमाला की उप-विभागीय पुलिस अधिकारी कृष्णा को हाल में फोन पर फटकार लगाई थी और उनसे अवैध मिट्टी उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई रोकने को कहा था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया।

अजित पवार ने दी सफाई

घटना का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद आलोचनाओं का सामना कर रहे पवार ने शुक्रवार को कहा कि वह हस्तक्षेप नहीं करना चाहते, बल्कि तनावपूर्ण स्थिति को कम करने का प्रयास कर रहे थे। मिटकरी ने ट्वीट किया कि उन्होंने यूपीएससी से अंजना कृष्णा के शैक्षणिक और जाति प्रमाणपत्रों के बारे में जानकारी मांगी है, जिसके आधार पर उन्होंने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

सुप्रिया सुले ने जताई थी नाराजगी

राकांपा (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले और कांग्रेस नेता यशोमति ठाकुर ने महिला पुलिस अधिकारी को निशाना बनाने के लिए उनकी आलोचना की थी। मिटकरी ने शनिवार को कहा, ‘‘यह मेरी पार्टी का रुख नहीं है। यह मेरा निजी विचार था। मैं हमारे पुलिस बल और ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारियों का बहुत सम्मान करता हूं। मैं पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के रुख से पूरी तरह सहमत हूं।'' मिटकरी ने कहा कि वह सोलापुर की घटना के संबंध में किए गए ट्वीट वापस ले रहे हैं और माफी मांगते हैं।

कांग्रेस ने साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर तीखा हमला बोला और उन पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक वायरल वीडियो में अजित पवार को एक महिला अधिकारी के साथ कथित तौर पर डांटते हुए सुना गया।

केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अवैध रेत खनन पर नकेल कसने की अपनी जिम्मेदारी निभा रही आईपीएस अंजना कृष्णा से जिस अहंकारी लहजे में बात की, उससे पता चलता है कि सत्तारूढ़ एनडीए के सदस्य अपनी ताकत के नशे में कितने चूर हैं।” -एजेंसी इनपुट के साथ

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज