अंजलि दमानिया ने पार्थ पवार पर बोला हमला (सौ. डिजाइन फोटो ) 
मुंबई

Parth Pawar की राज्यसभा एंट्री पर सवाल, अंजलि दमानिया ने FIR की मांग उठाई

Late DCM Ajit Pawar के बेटे पार्थ पवार को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा के बीच सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने पुणे भूमि घोटाले में उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजित पवार के बेटे पार्थ पवार को राज्यसभा में भेजे जाने की चर्चाओं के बीच महाराष्ट्र की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।

सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने पुणे भूमि घोटाले से जुड़े मामले को लेकर पार्थ पवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अंजलि दमानिया ने सरकार के समक्ष दो प्रमुख मांगें रखी हैं।

उनकी पहली मांग है कि पार्थ पवार के खिलाफ लंबित मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए। उनका कहना है कि जब किसी मामले की जांच लंबित है, तब संबंधित व्यक्ति को राज्यसभा सदस्य बनाना नैतिक रूप से गलत है।

खड़गे आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने पर जोर

दूसरी मांग के तहत अंजलि दमानिया ने खड़गे आयोग की रिपोर्ट को तुरंत सार्वजनिक करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट सामने आने से सच्चाई जनता के सामने आएगी और राजनीतिक फैसलों में पारदर्शिता बनी रहेगी।

राज्यसभा नामांकन पर सवाल

दमानिया ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब पुणे भूमि घोटाले की जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, तब पार्थ पवार को राज्यसभा भेजने की चर्चा अनुचित है। उनके अनुसार, ऐसे कदम से न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े होते हैं।

सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण पर स्पष्ट रुख

अंजलि दमानिया ने यह भी स्पष्ट किया कि अजित पवार के निधन के तीन दिन बाद सुनेत्रा पवार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक प्रक्रिया के तहत लिया गया यह फैसला गलत नहीं है।

राजनीतिक हलकों में बढ़ी सरगर्मी

इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। एक ओर जहां पार्थ पवार की राज्यसभा एंट्री को लेकर चर्चाएं जारी हैं, वहीं दूसरी ओर भूमि घोटाले से जुड़े आरोपों ने सत्ताधारी दल पर दबाव बढ़ा दिया है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना