-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Anjali Damania Accuses Parth Pawar On Pune Land Scam And Demands Ajit Pawars Resignation
Anjali Damania का बड़ा आरोप, पार्थ पवार जमीन घोटाले पर अजित पवार से इस्तीफा मांगा
- Written By: अपूर्वा नायक
Mumbai News: अंजलि दमानिया ने पार्थ पवार पर 40 एकड़ जमीन घोटाले का आरोप लगाते हुए अजित पवार से इस्तीफा मांगा। अजित पवार ने आरोप खारिज किए और कहा कि जांच रिपोर्ट आने पर ही कार्रवाई होगी।

अजित पवार और अंजली दमानिया (सौ. सोशल मीडिया )
Anjali Damania On Deputy CM Ajit Pawar: सोशल एक्टिविस्ट अंजलि दमानिया ने बुधवार को डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे पार्थ पवार के जमीन घोटाले को लेकर फिर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि 24 घंटे में अजित डीसीएम के अलावा पुणे के पालक मंत्री पद से इस्तीफा दें, नहीं तो वे दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिलेंगी और इस मामले की शिकायत करेंगी।
अंजलि ने कहा कि पुणे के 40 एकड़ जमीन घोटाले में अभी तक डीसीएम के पुत्र पार्थ के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है, जिस पर विपक्ष भी लगातार सवाल खड़े कर रहा है।उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि जो डेटा उनके हाथ लगा है, वह महाराष्ट्र को हिलाकर रख देगा। अंजलि ने कहा कि उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी अजित को डिप्टी सीएम पद से हटाए जाने की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
Western Railway Target: टिकट जांच कर्मियों के लिए दैनिक रिपोर्ट कार्ड और जुर्माना वसूली का लक्ष्य अनिवार्य
महाराष्ट्र में बढ़े बिजली बिल पर घमासान, कांग्रेस ने वसूली पर रोक लगाने की उठाई मांग
Maharashtra MPSC Exam 2026: छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार, ऑफलाइन आयोजित होंगी एमपीएससी परीक्षाएं
मुंबई-पुणे रेल यात्रियों को राहत: 9 दिन बाद दूसरी लाइन शुरू, आज से पटरी पर डेक्कन क्वीन
मेरा इस्तीफा मांगने का अधिकार नहीं
डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि आखिर किस अधिकार से अंजलि दमानिया मेरा इस्तीफा माग रही है। उनके पास मेरा इस्तीफा मांगने का कोई अधिकार नहीं है। मैने इस मामले में मुख्यमंत्री फड़णवीस के अलावा प्रमुख नेता को सारी जानकारी दे दी है। एसआईटी मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर जी भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
मेरे सबूत महाराष्ट्र को हिला देंगे
अंजलि ने कहा कि मेरे हाथ पार्थ पवार की कंपनी अमेडिया एंटरप्राइजेस के खिलाफ ऐसे सबूत लगे हैं, जी महाराष्ट्र को हिलाकर रख देंगे, इस कंपनी ने डेटा सेंटर शुरू करने के लिए अप्लाई किया है। ऐसे में स्टाम्प ड्यूटी माफ करने का कोई सवाल ही नहीं है।
ये भी पढ़ें :- 26/11 Anniversary: CM फडणवीस, राष्ट्रपति मुर्मू व अमित शाह ने शहीदों को नमन किया
अंजलि के दावे
- अमेडिया कंपनी के एफिडेविट में, डेटा सेंटर के लिए जमीन और बिल्डिंग को फिक्स्ड वैपिटल के आगे दिखाया गया है। दूसरी मशीनरी कैपिटल 98 लाख दिखाई गई थी।
- शीतल तेजवानी के साथ बनाई गई डील में 40 एकड़ जमीन अमेडिया कंपनी के डेटा सेंटर और आईटी से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 5 साल की लीज पर दी हुई दिखाई गई है।
- पार्थ पवार को बचाने की कोशिश की गई, जबकि तहसीलदार सूर्यकांत येवले को ओस्ट कर लिया गया।
- पुलिस स्टेशन की डायरी के मुताबिक अमेडिया के कुछ लोग बॉटनिकल गार्डन एरिया में गए और बदतमीजी की। ये लोग पुलिस स्टेशन भी गए। ऐसे लोगों पर टेस्पासिंग का केस दर्ज किया जाना बाहिए।
- पार्थ पवार की टावर लोकेशन का पता लगाया जाए और सीडीआर निकाला।
- कैबिनेट मंत्री बावनकुले कह रहे हैं कि मुठे कमेटी है ही नहीं, तो आखिर यह कमेटी किसने बनाई।
- अजित पवार के परिवार से जुड़े ट्रस्ट को पीपीपी मॉडल के तहत शताब्दी हॉस्पिटल देने की योजना पर भी सवाल खड़े किए गए है।
Anjali damania accuses parth pawar on pune land scam and demands ajit pawars resignation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विवादों में नागपुर परिवहन विभाग: फिजूलखर्ची पर नहीं लग रहा लगाम, रिपोर्ट कार्ड ने खोली प्रशासन की पोल
Jul 16, 2026 | 12:45 PMश्रीकृष्ण पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज… मौलाना जर्जिस अंसारी के दावे से भड़का हिंदू संगठन, गिरफ्तारी की उठी मांग
Jul 16, 2026 | 12:44 PMलोकसभा सीट बढ़ाने पर सुप्रिया सुले के बयान से संजय राउत की दो-टूक, INDIA अलायंस को लेकर कह दी बड़ी बात
Jul 16, 2026 | 12:39 PMWestern Railway Target: टिकट जांच कर्मियों के लिए दैनिक रिपोर्ट कार्ड और जुर्माना वसूली का लक्ष्य अनिवार्य
Jul 16, 2026 | 12:34 PMIraq PM Meets Trump: खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद इराक के पीएम ने मिलाया अमेरिका से हाथ
Jul 16, 2026 | 12:33 PMउखाड़ने से पहले पुलिस को क्यों नहीं दी सूचना? गजानन नगर के नागरिकों ने उठाए उद्यान की कार्यप्रणाली पर सवाल
Jul 16, 2026 | 12:30 PMचीन में बांध टूटने से मची भारी तबाही, अब तक 39 की मौत, 9 लापता; कई प्रांतों में हाई अलर्ट जारी
Jul 16, 2026 | 12:26 PMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM













