अंधेरी पश्चिम बीएमसी अभिजीत बांगर, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

अंधेरी में यारी रोड-लोखंडवाला फ्लाईओवर, 30 की जगह 10 मिनट में तय होगा सफर, BMC ने रखा दिसंबर 2027 का लक्ष्य

Mumbai Coastal Road : अंधेरी पश्चिम में यारी रोड और लोखंडवाला के बीच बन रहे फ्लाईओवर से 30 मिनट का सफर 10 मिनट में पूरा होगा। BMC ने काम तेज कर दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा।

रूपम सिंह

Andheri West BMC Yari Road Lokhandwala Flyover: अंधेरी पश्चिम के यारी रोड और लोखंडवाला बैक रोड जंक्शन के बीच बन रहे फ्लाईओवर से वसावी, यारी रोड और लोखंडवाला इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

वर्तमान में इस मार्ग पर करीब 30 मिनट लगने वाला सफर फ्लाईओवर शुरू होने के बाद लगभग 10 मिनट में पूरा होने की संभावना है। बीएमसी ने परियोजना को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

अभिजीत बांगर ने किया परियोजना स्थल का निरीक्षण

अतिरिक्त मनपा आयुक्त (परियोजना) अभिजीत बांगर ने सोमवार को फ्लाईओवर निर्माण स्थल का दौरा किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाते हुए दिसंबर 2027 तक परियोजना पूरी करने के निर्देश दिए।

कवठे खाड़ी पर बनाया जा रहा है पुल

यह फ्लाईओवर अमरनाथ टॉवर के पास कवठे खाड़ी पर बनाया जा रहा है। विकास योजना के तहत यहां 18.30 मीटर चौड़ी सड़क प्रस्तावित है, लेकिन खाड़ी के कारण सड़क का सीधा संपर्क संभव नहीं हो पा रहा था। इसी समस्या को दूर करने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है।

परियोजना के तहत मुख्य पुल करीब 206 मीटर लंबा और 11 मीटर चौड़ा होगा। पुल बनने के बाद यारी रोड, पंचमार्ग और वसावी क्षेत्र के सरदार वल्लभभाई पटेल नगर, लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स तथा समर्थनगर के बीच संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है।

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

मुंबई बीएमसी के अनुसार, फ्लाईओवर शुरू होने के बाद इस मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा। इससे वाहन चालकों को जाम से राहत मिलने के साथ पूर्व-पश्चिम दिशा में कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। मौजूदा मार्ग पर लगने वाले करीब 30 मिनट के समय को घटाकर लगभग 10 मिनट करने का लक्ष्य है।

भविष्य में वैकल्पिक मार्ग के रूप में होगा उपयोग

भविष्य में वसावी-बांद्रा सी लिंक और मुंबई कोस्टल रोड (उत्तर) शुरू होने के बाद यह फ्लाईओवर और अधिक महत्वपूर्ण हो सकता है। बीएमसी के मुताबिक, दोनों प्रमुख

परियोजनाओं के बीच यह पुल एक वैकल्पिक संपर्क मार्ग के तौर पर भी उपयोगी साबित हो सकता है। इससे अंधेरी पश्चिम और आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

India Bloc March Live: चुनाव आयोग के खिलाफ मैदान में विपक्ष, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अडिग

महायुति में तनातनी के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे, दिल्ली में 1 घंटे तक क्या हुई बात?

INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की हो रही मांग

बीजेपी के निशाने पर इंडिया ब्लॉक का मार्च, संबित पात्रा ने कहा- अराजकता फैला रही है कांग्रेस