अमित ठाकरे सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

लड़कियों को छेड़ोगे तो... अमित ठाकरे ने ABVP को दी चेतावनी, MNVS के छात्रों के साथ हुई थी झड़प

Amit Thackeray Warn ABVP: मुंबई के साठ्ये कॉलेज के बाहर MNVS और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई। विवाद के बाद राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने ABVP को सख्त चेतावनी दी है।

आकाश मसने

Amit Thackeray On MNVS vs ABVP Clash: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित विले पार्ले के मशहूर साठ्ये कॉलेज के बाहर महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना (MNVS) और भारतीय जनता पार्टी की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस के बाद हिंसक झड़प हो गई। दोनों ही छात्र संगठनों के कार्यकर्ता कॉलेज के बाहर अपना-अपना सदस्यता अभियान चला रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया, जिसने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया।

अमित ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी खुली चेतावनी

घटना के बाद मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे और MNVS के अध्यक्ष अमित ठाकरे ने मीडिया से बातचीत करते हुए ABVP के कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए और सख्त लहजे में चेतावनी दी। अमित ठाकरे ने कहा कि यदि कोई छात्र संगठन या उसका कार्यकर्ता कॉलेज के बाहर या परिसर में छात्राओं के साथ गलत व्यवहार करेगा, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

'छात्राओं के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं करेंगे'

अमित ठाकरे ने कहा कि अगर आप लड़कियों के साथ गलत व्यवहार करोगे, उनका हाथ पकड़ोगे, तो हम जरूर पीटेंगे। ABVP के कार्यकर्ता लड़कियों का हाथ पकड़कर खींच रहे थे, इसीलिए हमारे कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया और उन्हें पीटा। हमसे बेवजह उलझने की कोशिश मत करो।

साठ्ये कॉलेज के बाहर MNVS और ABVP में हुई थी झड़प

अमित ठाकरे ने कहा कि जब महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना (MNVS) साठ्ये कॉलेज के बाहर मेंबरशिप ड्राइव चला रही थी, तब एक दूसरे संगठन के सदस्यों ने जान-बूझकर पास ही एक स्टॉल लगा लिया। उनकी ये हरकतें सिर्फ पब्लिसिटी पाने और क्रेडिट लेने की इच्छा से प्रेरित थीं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस दौरान किसी ने भी छात्राओं की सुरक्षा के साथ खेलने का प्रसास किया तो MNVS चुप नहीं बैठेगी।

31 अगस्त से MNVS चलाएगी अभियान

MNVS के अध्यक्ष अमित ठाकरे ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में राज्य भर के कई कॉलेजों के दौरे से छात्रों से जुड़े कई गंभीर मुद्दे सामने आए हैं। संबंधित अधिकारी और सत्ताधारी पार्टियों के छात्र संगठन पीने के पानी की कमी, गंदे टॉयलेट, कैंटीन में साफ-सफाई की कमी और छात्राओं की सुरक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों को पूरी तरह नजरअंदाज कर रहे हैं।

अमित ठाकरे ने बताया कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना 31 अगस्त के बाद राज्य भर के हर कॉलेज में छात्रों से जुड़े इन मुद्दों को सक्रिय रूप से हल करने के लिए अपनी कोशिशें तेज करेगी।

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ