अमित साटम 
मुंबई

शाहरुख खान को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर घमासान, अमित साटम बोले, कांग्रेस को हर जगह मुस्लिम...

शाहरुख खान को 'जवान' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर कांग्रेस की टिप्पणी को भाजपा नेता अमित साटम ने राजनीति से प्रेरित बताते हुए कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को फिल्म 'जवान' के लिए मिले राष्ट्रीय पुरस्कार को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस इसे मुस्लिम वोटरों को रिझाने के लिए बता रही है, जिसको लेकर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष और विधायक अमित साटम ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष और विधायक अमित साटम ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन काल में इस तरह की राजनीति की है, इसीलिए उन लोगों को ऐसा लग रहा है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसीलिए ये नया मुद्दा खोज रहे हैं। इनके आरोप में कोई तथ्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो गलत काम करती है, वही अब भाजपा में खोजने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस ने आज तक कोई अच्छा काम नहीं किया है। कांग्रेस की सच्चाई जनता जान चुकी है।

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम वाले बयान पर अमित साटम ने कहा कि राहुल गांधी केवल झूठ फैला रहे हैं। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। इससे पहले भी उन्होंने कई बार हाइड्रोजन बम की बात की थी, लेकिन आज तक कुछ कर नहीं पाए। राहुल गांधी एक बार फिर से असली मुद्दे से हट रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को नजरअंदाज कर रही है। वह दिन दूर नहीं जब राजनीति से ही कांग्रेस को जनता हटा देगी। कांग्रेस के नेता कभी भी कुछ भी बोल देते हैं।

अमित ने कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों का काम जनता में झूठ फैलाना है। ये लोग जनता को असली मुद्दे से भटका देते हैं।

बिहार चुनाव पर साटम ने कहा कि एनडीए की सरकार बिहार में बनने जा रही है। जनता को एनडीए पर पूरा विश्वास है और उसी विश्वास से हम लोग चुनाव जीत रहे हैं। विपक्ष पूरी तरह से साफ होने जा रहा है। -एजेंसी इनपुट के साथ

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा