राज ठाकरे के आरोपों पर विधायक अमित साटम का करारा जवाब (फोटो क्रेडिट-X) 
मुंबई

राज ठाकरे के सीएम को लिखे लेटर पर भड़के अमित साटम, बोले- कुछ लोग सिर्फ घर पर बैठ कर पोस्ट करते हैं

Amit Satam Reply Raj Thackeray Open Letter: राज ठाकरे के खुले पत्र पर बीजेपी विधायक अमित साटम का तीखा पलटवार। कहा- घर बैठे पोस्ट लिखने वाले क्या जानें जमीनी हकीकत।

अनिल सिंह

Ameet Satam On Raj Thackeray Letter: मुंबई में भारी बारिश और जलभराव के बीच शुरू हुआ राजनीतिक घमासान अब और तेज हो गया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे द्वारा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखे गए तीखे ओपन लेटर के बाद, विवादों के केंद्र में आए मुंबई बीजेपी अध्यक्ष और विधायक अमित साटम ने इस पर बेहद आक्रामक पलटवार किया है।

अमित साटम ने विपक्ष की आलोचनाओं को पूरी तरह खारिज करते हुए मनसे प्रमुख राज ठाकरे सहित ठाकरे परिवार के अन्य नेताओं पर घर बैठे राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया है।

25 सालों में कभी बारिश में सड़कों पर उतरे

मुंबई में राहत कार्यों की समीक्षा के लिए जमीनी स्तर पर उतरे अमित साटम ने मीडिया से बात करते हुए विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, "कुछ लोगों की आदत सिर्फ घर पर आराम से बैठकर सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखने और बड़े-बड़े बयान देने की हो गई है।

मैं मुंबई की जनता से पूछना चाहता हूँ कि क्या पिछले 25 सालों में उन्होंने कभी उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे या आदित्य ठाकरे को भारी बारिश के समय मुंबई की सड़कों पर उतरकर लोगों की मदद करते देखा है?" साटम ने दावा किया कि बीजेपी के जनप्रतिनिधि और मुंबई के मेयर लगातार जलभराव वाले क्षेत्रों में घूमकर नागरिकों की सेवा कर रहे हैं।

वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश किया

सड़कों पर हुए हादसों और मौतों को लेकर वायरल हुए वीडियो और अपनी कथित मुस्कुराहट पर सफाई देते हुए साटम ने कहा कि उनकी बातों और घटना के संदर्भ को पूरी तरह तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। अमित साटम ने कहा, "मुझे बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर झूठी बातें फैलाई जा रही हैं, जिन्हें जो करना है करने दीजिए। सच यह है कि मुंबई नगर निगम की स्थायी समिति में गठबंधन के दौरान इन पार्टियों ने हमसे मलाईदार समझौतों के लिए संपर्क किया था, जिसे हमने साफ मना कर दिया। पिछले 25 सालों से जो आर्थिक लाभ इन्हें मिल रहे थे, वे अब बंद हो चुके हैं। इसी असंतोष और बौखलाहट के कारण मुझे निशाना बनाया जा रहा है।"

फडणवीस की चुप्पी पर उठाए थे सवाल

गौरतलब है कि इससे पहले राज ठाकरे ने अपने लंबे पोस्ट में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को घेरते हुए कहा था कि बीजेपी के नेताओं में 'निरंकुश सत्ता' का अहंकार आ गया है। उन्होंने साटम के वीडियो का हवाला देते हुए लिखा था कि बीजेपी के पदाधिकारी नागरिकों की मौत पर खुलकर हंस रहे हैं और मुख्यमंत्री की चुप्पी ऐसे असंवेदनशील नेताओं को और 'बेशर्म' बना रही है। ठाकरे ने यह भी आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र की सुसंस्कृत राजनीति को उत्तर के कुछ पिछड़े राज्यों जैसा बनाया जा रहा है। हालांकि, साटम ने साफ किया है कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी मुंबई को पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है और वे ऐसी आलोचनाओं से पीछे नहीं हटेंगे।

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?

मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से मिले आगरा के उद्योगपति पूरन डावर, हैदराबाद हाउस में बनी यादगार तस्वीर