(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
मुंबई

Navabharat Impact: विक्रोली पार्क साइड में हंगामा, बीएमसी ने पुलिस के साथ इमारतें खाली कराईं

Mumbai News: विक्रोली पार्क साइड में बीएमसी ने पुलिस सुरक्षा के बीच 50 साल पुरानी तीन जर्जर इमारतें खाली कराईं। विरोध और धक्का-मुक्की के बीच कई रहिवासियों को हटाया गया और कुछ को हिरासत में लिया।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: विक्रोली पार्क साइड में महानगरपालिका की तीन इमारतों को पुलिस सुरक्षा के बीच खाली करा दिया गया, 50 साल पहले बनी इमारत जर्जर हो चुकी थी, जिसकी जगह नए टावर बनाया जा रहा है जिसको लेकर इमारत में रहने वाले कुछ लोग विरोधी रुख अख्तियार किए हुए थे, खाली नहीं हो पा रही थी।

जबकि इन्हीं इमारतों में पुराने रहिवासियों को विस्थापित किया जाना है। मंगलवार को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मनपा ने 22,23,24 नंबर की इमारत को खाली करा दिया। हालांकि खाली करते समय महानगरपालिका कर्मचारियों को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।

इसी बीच पुलिस और रहिवासियों में धक्का मुक्की भी हुई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ क्षेत्रीय समाज सेवकों द्वारा महानगरपालिका की कार्रवाई का विरोध करने के लिए बाहर से भी लोगों को बुलाया गया था।

जानकारी मिलते ही पुलिस ने पहले ही सबको हटा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन तीनों इमारत में पहले से ही काफी लोग खाली करके चले गए थे कुछ लोग इमारत को खाली करने में आनाकानी कर रहे थे।

भांडुप में की गई है रहने की व्यवस्था

उक्त मामले में महानगरपालिका के अधिकारियों ने बताया इन इमारत में रहने वाले सभी लोगों को भांडुप के ओबेरॉय रियल्टी टावर में पीएपी के तहत अस्थाई तौर पर रहने के लिए भेजा जा रहा है। रहिवासी इसके लिए तैयार नहीं है इन लोगों को कई बार नोटिस भी दी गई है। यहां पर टावर चनने के बाद इन लोगों को पुनः इसी जगह पर स्थाई आवास दिया जाएगा। इसके पहले कई इमारतों को तोड़ कर नए निर्माण कार्य शुरू किया गया है।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद