रोहित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

रोहित पवार ने DGCA से मांगी प्रारंभिक रिपोर्ट, वीआरएस कंपनी पर कार्रवाई की मांग

Rohit Pawar Statement: अजित पवार के विमान हादसे की जांच में देरी पर रोहित पवार ने नाराजगी जताई है। 19 दिन बाद भी रिपोर्ट सामने न आने पर उन्होंने DGCA से प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई की मांग की।

अपूर्वा नायक

Ajit Pawar Plane Crash Probe: मुंबई में पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे की जांच को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राकां शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने जांच में हो रही देरी पर निराशा जताई है। उनका कहना है कि 19 दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भी नहीं मिला जवाब

10 फरवरी को रोहित पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सबूतों के साथ कई सवाल उठाए थे। इसके बाद वे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और विमानन सुरक्षा नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों से मिलने दिल्ली पहुंचे, लेकिन उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं मिला।

वीआरएस कंपनी पर उठे सवाल

रोहित पवार ने दावा किया कि अजित पवार जिस वीआरएस कंपनी के जेट विमान में यात्रा कर रहे थे, उस कंपनी पर यूरोप में प्रतिबंध लगाया गया है। उनका आरोप है कि कंपनी नियमों का उल्लंघन कर भारत में संचालन कर रही है, जिससे संदेह और गहरा गया है। उन्होंने डीजीसीए से जल्द प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी करने और संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

28 जनवरी को हुआ था हादसा

अजित पवार का विमान 28 जनवरी को उस समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जब वे बारामती में जिप और पंचायत समिति चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे। रोहित पवार का कहना है कि हादसे का सच जल्द सामने आना चाहिए, ताकि लोगों के मन में उठ रहे सवालों का समाधान हो सके।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना