पृथ्वीराज चौहान (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Ajit Pawar Plane Crash: पृथ्वीराज चव्हाण ने जताया शोक, निजी विमानों की सुरक्षा पर उठाए सवाल

Baramati Plane Crash: अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने इसे राज्य के लिए बड़ी क्षति बताया। साथ ही निष्पक्ष जांच की भी मांग की है।

अपूर्वा नायक

Prithvi Raj Chauhan Reaction On Ajit Pawar Death News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में हुई मौत पर पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश के लिए बड़ी क्षति बताया है।

पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि जैसे ही उन्हें सुबह इस हादसे की जानकारी मिली, वह स्तब्ध रह गए। यह बेहद झकझोर देने वाली खबर थी। उन्होंने कहा कि अजित पवार एक लोकप्रिय और जमीनी नेता थे, जिनमें राज्य का नेतृत्व करने की पूरी क्षमता थी।

अजित पवार के साथ काम करने का अनुभव

अपने पुराने अनुभव साझा करते हुए चव्हाण ने बताया कि उन्होंने अजित पवार के साथ कई वर्षों तक मिलकर काम किया। उन्होंने एक किस्सा याद करते हुए कहा कि एक बार नाराज होकर अजित पवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन 15–20 दिन बाद उन्हें मनाकर दोबारा मंत्रिमंडल में लाया गया।

राजनीतिक मतभेद, लेकिन सम्मान बरकरार

चव्हाण ने कहा कि समय के साथ राजनीतिक मतभेद जरूर हुए और दोनों अलग-अलग खेमों में चले गए, लेकिन अजित पवार के नेतृत्व, कार्यकुशलता और लोकप्रियता को वह आज भी सम्मान की नजर से देखते हैं।

मेहनती और अनुशासित नेता

पूर्व मुख्यमंत्री ने अजित पवार को बेहद मेहनती और अनुशासित नेता बताया। उन्होंने कहा कि अजित पवार हमेशा मीटिंग में पूरी तैयारी के साथ आते थे, समय के पाबंद थे और सुबह सात बजे से ही लोगों से मिलना शुरू कर देते थे।

वित्त विभाग और बजट की जिम्मेदारी

चव्हाण ने बताया कि अजित पवार ने लंबे समय तक वित्त विभाग संभाला और कई बजट पेश किए। इस बार भी वह महाराष्ट्र का नया बजट पेश करने की तैयारी में जुटे हुए थे। चुनावी व्यस्तताओं के बावजूद वह लगातार सक्रिय थे।

निजी विमान सेवाओं की सुरक्षा पर सवाल

पृथ्वीराज चव्हाण ने इस मौके पर निजी विमान सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई बार निजी विमानों का रखरखाव ठीक से नहीं किया जाता, इसलिए DGCA को इस पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच करनी चाहिए।

भविष्य में हादसे रोकने की अपील

उन्होंने सरकार से अपील की कि निजी विमान कंपनियों को लाइसेंस देने और निगरानी के नियमों को और सख्त किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

नाना पाटेकर के निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, बोले- उनके जैसी दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में

Munshi Premchand: सरकारी नौकरी छोड़ी, साहित्य को बनाया समाज की आवाज; जानें उपन्यास सम्राट का सफर

Indian Air Force Day: वायुयोद्धा को देश कर रहा सलाम, पीएम मोदी ने वीडियो संदेश के जरिए कही मन की बात

Weather Today: उत्तराखंड से केरल-तमिलनाडु तक भारी बारिश, आंधी और बिजली का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

चुनाव आयोग की नियुक्ति से जुड़े कानून पर CJI सूर्यकांत का संकेत! क्या अब पलट सकता है कानून?