Sunil Tatkare statement (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

अजीत के विमान हादसे की हो गहन जांच, राकां प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे की मांग

Sunil Tatkare: राकां प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान हादसे की गहन और उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा है कि ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद सच्चाई जनता के सामने लाई।

आंचल लोखंडे

Ajit Pawar Plane Crash: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान हादसे को लेकर गहन और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। बारामती में हुए इस विमान हादसे को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और शिवसेना (उद्धव गुट) नेता संजय राउत सहित अन्य नेताओं द्वारा उठाए जा रहे संदेहात्मक सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए तटकरे ने कहा कि उन्होंने स्वयं राकां प्रदेश अध्यक्ष के रूप में इस पूरे हादसे की विस्तृत जांच की मांग की है।

तटकरे ने कहा कि विमान का ब्लैक बॉक्स मिल जाने के बाद अब यह आवश्यक हो गया है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर सच्चाई देश और राज्य की जनता के सामने लाई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाहों और राजनीतिक अटकलों पर विराम लगाने के लिए पारदर्शी जांच जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि दिवंगत अजीत पवार की राजनीतिक इच्छाशक्ति और विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए उनकी पत्नी और वर्तमान उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत किया जाएगा।

भाजपा के साथ सरकार बनाना अजीत की इच्छा थी

सुनील तटकरे ने बताया कि अजीत पवार की वर्ष 2019, 2022 और 2023 में भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने की स्पष्ट इच्छा थी। हालांकि, उस समय पार्टी के भीतर इस विचार को स्वीकार नहीं किया गया। इसके बाद अजीत पवार के नेतृत्व वाले गुट ने एनडीए में शामिल होने का निर्णय लिया, जिससे पार्टी में विभाजन हुआ और दो अलग-अलग गुट अस्तित्व में आए।

13 करोड़ जनता का समर्थन

तटकरे ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अजीत पवार गुट ने शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ा और 59 में से 41 सीटों पर जीत दर्ज की। उन्होंने दावा किया कि यह जीत राज्य की लगभग 13 करोड़ जनता द्वारा अजीत पवार के राजनीतिक निर्णयों को दी गई स्वीकृति का प्रमाण है।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?