अजित पवार विमान हादसा सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

Ajit Pawar Plane Crash: CCTV फुटेज देने से मुंबई पुलिस का इनकार, आरटीआई आवेदन खारिज होने पर उठे सवाल

Ajit Pawar Plane Crash CCTV Footage: अजित पवार के विमान हादसे के दिन के सीसीटीवी फुटेज देने से मुंबई पुलिस का इनकार। आरटीआई के तहत मांगी गई थी एयरपोर्ट तक की रिकॉर्डिंग।

रूपम सिंह

Highlights

  • अजित पवार विमान हादसे का CCTV फुटेज सार्वजनिक करने से इनकार।

  • नागरिक विमान सुरक्षा ब्यूरो के बाद मुंबई पुलिस ने भी RTI आवेदन ठुकराया।

  • वकील नितिन यादव ने जांच एजेंसियों के पास फुटेज होने के बावजूद गोपनीयता पर उठाए सवाल।

Ajit Pawar Plane Crash CCTV Footage: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे को लेकर रहस्य बरकरार है। इस बीच हादसे वाले दिन के सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक करने की मांग पर नया विवाद खड़ा हो गया है। नागरिक विमान सुरक्षा ब्यूरो के बाद अब मुंबई पुलिस ने भी सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगे गए सीसीटीवी फुटेज देने से इनकार कर दिया है। वकील नितिन संजय यादव ने यह दावा करते हुए सवाल उठाया है कि जब जांच एजेंसियों के पास फुटेज उपलब्ध हैं, तो उन्हें आम जनता से क्यों छिपाया जा रहा है? अजीत के विमान हादसे के दिन आखिर क्या हुआ था।

इसकी जानकारी सामने लाने के उद्देश्य से एड. नितिन यादव ने 28 जनवरी 2026 को आरटीआई के तहत आवेदन किया था। इसमें मुंबई हवाई अड्डे पर सुबह 6 से 9 बजे तक के तीन घंटे के सीसीटीवी फुटेज मांगे गए थे।

इसके अलावा अजित पवार के मुंबई शहर स्थित देवगिरी सरकारी आवास से हवाई अड्डे तक की यात्रा के दौरान के सीसीटीवी दृश्य उपलब्ध कराने की मांग भी की गई थी। यादव के अनुसार, शुरुआत में संबंधित विमानन विभाग ने फुटेज उपलब्ध कराने में असमर्थता जताई।

इसके बाद उन्होंने प्रथम अपील दायर की, लेकिन नागरिक विमान सुरक्षा ब्यूरो ने भी आम नागरिकों को सीसीटीवी रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं कराने की बात कहते हुए अपील खारिज कर दी। इसी तरह देवगिरी सरकारी आवास से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक के रास्ते की रिकॉर्डिंग के लिए मुंबई पुलिस में अलग से आरटीआई आवेदन किया गया था। पुलिस ने यह कहते हुए फुटेज देने से इनकार कर दिया कि मांगी गई जानकारी का सार्वजनिक गतिविधियों या जनहित से सीधा संबंध नहीं है।

फुटेज पुलिस को सौंपा, फिर जनता से गोपनीयता क्यों?

एड. यादव ने दावा किया कि नागरिक विमान सुरक्षा ब्यूरो ने अपने जवाब में स्पष्ट किया है कि संबंधित सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे गए हैं। इससे यह साबित होता है कि रिकॉर्डिंग मौजूद है और जांच एजेंसियों के पास उपलब्ध है।

ऐसे में इसे आम जनता के सामने लाने में क्या परेशानी हैं? यादव का कहना है कि अजीत पवार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और संवैधानिक पद पर आसीन जनप्रतिनिधि थे। इसलिए उनके विमान हादसे से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी को केवल निजी गोपनीयता का हवाला देकर सार्वजनिक करने से इनकार करना उचित नहीं है।

दुनिया का सबसे प्रभावशाली मुसलमान कौन है? भारत के इस मौलाना को मिली जगह, देखें लिस्ट

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, भीषण मुठभेड़ में लश्कर का आतंकी लतीफ भट ढेर

मेरे प्यारे पापा, मेरी मां, कल सुबह 6 बजे मैं मर जाऊंगा, कौन थे दक्षिण भारत के भगत सिंह

राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक संकट की कगार पर भारत; बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Kulgam: लतीफ भट नहीं करेगा आत्मसमर्पण, सुरक्षाबलों की कोशिशें नाकाम, 3 मंजिला मस्जिद में छुपा आतंकी