अजित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

पुराने अजित पवार को भूल जाइए! अब मैं परिपक्व हो गया हूं, डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

Ajit Pawar News: उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि अब वह पहले जैसे नहीं रहे। उम्र के साथ वह परिपक्व हुए हैं और अब खुद अपनी गलतियों की भरपाई करते हैं।

अर्पित शुक्ला

Pune News: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि उनकी पुरानी और वर्तमान शख्सियत में ‘बड़ा अंतर' है और वह उम्र के साथ परिपक्व हुए हैं। अजित (66) ने यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “आपको पता है पुराने अजित पवार और मौजूदा अजित पवार में बहुत अंतर है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है व्यक्ति को बदलना पड़ता है। उम्र के साथ परिपक्वता भी आती है। पहले अगर हम कोई गलती करते थे तो साहब (शरद पवार) उसकी भरपाई के लिए मौजूद होते थे। अब हमें खुद ही गलतियों को संभालना पड़ता है।"

शरद पवार द्वारा स्थापित राकांपा में जुलाई 2023 में विभाजन हो गया था, जब अजित पवार और कई विधायकों ने तत्कालीन एकनाथ शिंदे सरकार का दामन थाम लिया। अजित पवार के गुट को पार्टी का नाम और ‘घड़ी' चुनाव चिन्ह मिला जबकि शरद पवार के गुट को राकांपा (शरदचंद्र पवार) नाम दिया गया। आगामी निकाय चुनावों पर बात करते हुए, उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल योग्यता के आधार पर ही टिकट दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि नए चेहरों को भी अवसर दिया जाएगा। पवार ने यह भी कहा कि राहत राशि को लेकर हाल ही में की गई उनकी टिप्पणियों को गलत तरीके से समझा गया है। उन्होंने कहा, "भारी बारिश के कारण संकट का सामना कर रहे किसानों की मदद करना हमेशा से मेरा प्रयास रहा है। मैं किसानों का समर्थन करता रहूंगा। गलतफहमी पैदा करने की कोई आवश्यकता नहीं है।"

पत्रकारों से बात करते हुए पवार ने स्वीकार किया कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए घोषित पांच हजार रुपये की तत्काल सहायता और 10 किलोग्राम अनाज पर्याप्त नहीं था। उन्होंने कहा, “सरकार सहायता बढ़ाएगी। राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद मुहैया करा रही है। हमने केंद्र से भी मदद मांगी है।” -एजेंसी इनपुट के साथ

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...