अजित पवार, संजय राउत 
मुंबई

महिला DSP पर अजित पवार की धौंसबाजी...वायरल VIDEO पर मचा बवाल! संजय राउत ने मांगा इस्तीफा

Ajit Pawar News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम की कथित धौंसबाजी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला माडा तालुका के कोरडू गांव में सड़क निर्माण के लिए अवैध खनन की शिकायत से जुड़ा है।

अर्पित शुक्ला

Maharashtra Politics: शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने शुक्रवार को अजित पवार पर ‘‘चोरों'' को संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें सरकार में बने रहने का कोई हक नहीं है। राउत का यह बयान एक वीडियो के मद्देनजर आया है, जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री राउत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की एक महिला अधिकारी को फोन पर डांटते हुए कथित तौर पर नजर आ रहे हैं।

राज्यसभा सांसद राउत ने कहा, ‘‘वह इतने अनुशासित हैं, है ना? आपका अनुशासन कहां है? वह उन्हें (आईपीएस अधिकारी को) अपनी पार्टी (राकांपा) के चोरों को संरक्षण देने के लिए डांट रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘मुरम मिट्टी का अवैध उत्खनन सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा रहा है। जैसा कि यह सार्वजनिक हो गया है, अजित पवार को सरकार में बने रहने का कोई हक नहीं है। पहले भी, कई (नेताओं) को ऐसी घटनाओं के कारण नैतिक आधार पर इस्तीफा देना पड़ा।''

पूरे राज्य को लूट रहे

राउत ने आरोप लगाया, ‘‘आप पूरे राज्य को लूट रहे हैं। मंत्रियों को शर्म आनी चाहिए।'' वीडियो में, पवार उस महिला आईपीएस अधिकारी को डांटते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो सोलापुर जिले में मुरम मिट्टी के अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई कर रही थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पवार एक राकांपा कार्यकर्ता के फोन से करमाला की उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी, अंजना कृष्णा से बात करते हैं। हालांकि, वह उनकी आवाज नहीं पहचान पाती हैं। इसके बाद, पवार पुलिस अधिकारी को वीडियो कॉल करते हैं और उनसे कड़े शब्दों में मुरम मिट्टी के अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई रोकने के लिए कहते हैं।

DSP ने नहीं पहचाना

बता दें कि मुरम का इस्तेमाल सड़क निर्माण और भराव सामग्री के रूप में व्यापक रूप से किया जाता है। कॉल के दौरान, कृष्णा यह कहते हुए सुनी जा सकती हैं कि वह नहीं समझ सकी कि उनसे उपमुख्यमंत्री ही बात कर रहे थे। फिर पवार पूछते हैं कि क्या वह उनका चेहरा देखकर उन्हें पहचान सकती हैं।

इस घटना के बाद विवाद बढ़ने पर, राकांपा ने दावा किया कि पवार का इरादा कार्रवाई रोकने का नहीं था, बल्कि हो सकता है कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को शांत करने के लिए अधिकारी को डांटा हो। यह भी कहा गया कि घटना का वीडियो क्लिप जानबूझकर लीक किया गया। -एजेंसी इनपुट के साथ

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन