अजित पवार (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

हेलीकॉप्टर यात्रा का वो डरावना किस्सा, निधन के बाद वायरल हुआ अजित पवार का गढ़चिरोली वाला वीडियो

Ajit Pawar: विमान दुर्घटना में निधन से पहले अजित पवार ने जुलाई 2024 की एक हेलीकॉप्टर यात्रा के दौरान खराब मौसम में गुज़रे तनावपूर्ण पलों का ज़िक्र किया था, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

अपूर्वा नायक

Ajit Pawar Viral Video: बुधवार को एक विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद उनका एक पुराना भाषण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में पवार ने जुलाई 2024 में खराब मौसम के बीच हेलीकॉप्टर से गढ़चिरोली की यात्रा के दौरान हुए डरावने अनुभव को साझा किया था।

यह किस्सा उस समय का है जब अजित पवार तत्कालीन उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उद्योग मंत्री उदय सामंत के साथ नागपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा गढ़चिरोली जा रहे थे। तीनों नेता वहां ‘सुरजागड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड’ के शिलान्यास समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

घने बादल, दिखता कुछ नहीं

गढ़चिरोली में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजित पवार ने बताया था कि उड़ान के दौरान मौसम बेहद खराब था और घने बादलों की वजह से बाहर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। उन्होंने स्वीकार किया था कि उस दौरान वे काफी घबरा गए थे।

फडणवीस रहे शांत

हालांकि, अपने खास हास्यपूर्ण अंदाज में किस्सा सुनाते हुए पवार ने बताया था कि देवेंद्र फडणवीस पूरी तरह शांत थे। पवार के अनुसार, फडणवीस ने उनसे कहा था कि वे पहले भी हवा में ऐसी ही छह भयावह परिस्थितियों का सामना कर चुके हैं और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। फडणवीस ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि सब कुछ ठीक रहेगा।

निधन के बाद भावुक संदर्भ

उस वक्त मज़ाकिया लहजे में सुनाया गया यह अनुभव आज पवार के आकस्मिक निधन के बाद लोगों को भावुक कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो उनके जीवन के उन पलों की याद दिला रहा है, जब उन्होंने कठिन परिस्थितियों को भी सहजता और आत्मविश्वास के साथ साझा किया था। यह घटना 17 जुलाई 2024 की बताई जा रही है, लेकिन आज यह किस्सा अजित पवार की यादों से जुड़ा एक भावनात्मक संदर्भ बन गया है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस