First Anniversary Of The Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान दुर्घटना की पहली बरसी पर शुक्रवार को मुंबई में एक श्रध्दांजलि सभा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में हादसे में जान गवाने वाले एयर इंडिया के 12 चालक दल सदस्यों को श्रध्दांजली दी गई। उनके परिजन, मित्र और विमान क्षेत्र से जुड़े कई लोग इस मौके पर मौजूद रहे।
अमोल की पत्नी अपर्णा महादिक एयर इंडिया की वरिष्ठ केबिन क्रू सदस्य थीं और एआई-171 विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी।
एयर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार 241 लोगों तथा जमीन पर मौजूद 19 लोगों की मौत हो गई थी।
अहमदाबाद विमान हादसे के समय विमान प्रारंभिक उठान की अवस्था में था। विमान में सवार केवल एक यात्री जीवित बच पाया, जबकि चालक दल के सभी 12 सदस्यों की मौत हो गई थी।
अमोल तटकरे ने बताया कि हादसे वाले दिन वह एयर इंडिया की प्रशिक्षण अकादमी में थे। दोपहर के समय उन्हें एक परिचित ने कॉल करके उनसे उनकी खैर-खबर। तभी उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई।
अमोल ने कहा कि जब उन्होंने अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर सुनी, तब उन्हें नहीं लगा कि उनकी पत्नी उसी उड़ान में हो सकती हैं। लेकिन जब पता चला कि विमान गैटविक जा रहा था,तो उनकी चिंता बढ़ गई।
उन्होंने बताया कि हादसे वाले दिन सुबह उनकी अपर्णा से बात हुई थी। अपर्णा ने ही उन्हें प्रशिक्षण के लिए जगाया था। बाद में जब उड़ान की जानकारी सामने आई, तो उन्हें यकीन हो गया कि उनकी पत्नी उसी विमान में थीं।
उन्होंने बताया कि बीता एक साल उनके, उनकी बेटी और दोनों परिवारों के लिए बेहद पीड़ादायक रहा है। इस दौरान पूरे परिवार ने गहरे भावनात्मक संघर्ष का सामना किया। उन्होंने कहा कि एक साल बीत जाने के बावजूद उस दुखद दिन की यादें आज भी वैसी ही हैं।
यह भी पढ़े -
अमोल ने कहा कि उन्हें विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) और अन्य जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है। उन्हें उम्मीद है कि अंतिम रिपोर्ट में हादसे की सच्चाई सामने आएगी।
श्रद्धांजलि सभा में हादसे में जान गंवाने वाले वरिष्ठ पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल के मित्र संदीप कपूर भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा, लेकिन उन्हें विश्वास है कि पायलट को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए।