बाबा सिद्दीकी केस (सौजन्य-एक्स) 
मुंबई

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में 10वां आरोपी गिरफ्तार, अब बेटे जीशान सिद्दीकी पर मंडरा रहा जान का खतरा

मुंबई पुलिस ने रविवार को बताया कि इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बाद अब उनके बेटे जीशान सिद्दीकी की भी जान को खतरा होने के कयास लगाए जा रहे है।

प्रिया जैस

मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने रविवार को बताया कि इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बाद अब उनके बेटे जीशान सिद्दीकी की भी जान को खतरा होने के कयास लगाए जा रहे है।

NCP के नेता बाबा सिद्दिकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने रविवार को कहा कि उनके पिता के हत्यारों ने ‘उन पर नज़र गड़ा दी' लेकिन उन्हें डराया नहीं जा सकता। बाबा सिद्दिकी की पिछले दिनों गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

जीशान ने एक्स पर लिखा

जीशान ने ‘एक्स' पर कहा, ‘‘उन्होंने हमेशा के लिए मेरे पिता का मुंह बंद कर दिया। लेकिन वे भूल गए - वह एक शेर थे और मैं उनकी दहाड़ को अपने भीतर रखता हूं, उनकी लड़ाई मेरी रगों में है। वह न्याय के लिए खड़े हुए, बदलाव के लिए लड़े और अडिग साहस के साथ तूफानों का सामना किया। ''

जीशान सिद्दीकी ने लिखा

उन्होंने कहा, " जिन्होंने उन्हें मारा, वे अब यह मानकर मेरी ओर देख रहे हैं कि वे जीत गए हैं, मैं उनसे कहता हूं: मेरी रगों में शेर का खून दौड़ता है। मैं अब भी यहां निडर और अडिग हूं। उन्होंने एक को मार डाला, लेकिन मैं उनकी जगह पर खड़ा हूं। यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। आज, मैं वहीं खड़ा हूं जहां वह खड़े थे: जीवित, अथक और तैयार। पूर्वी बांद्रा के मेरे लोगों के लिए, मैं हमेशा आपके साथ हूं।"

10 आरोपी गिरफ्तार

बता दें, कि मुंबई पुलिस ने 10वें आरोपी के रूप में जिसे पकड़ा है उसकी पहचान भगवंत सिंह के रूप में हुई है। उसे नवी मुंबई के बेलापुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, भगवंत पर शूटरों को शरण और हथियार मुहैया कराकर उनकी मदद करने का आरोप है। भगवंत पर राजस्थान से मुंबई में हथियार पहुंचाने का भी आरोप है।

पुलिस कांस्टेबल सस्पेंड

इससे पहले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद इस हत्याकांड से संबंधित कई पहलू सामने आए थे। इसके अलावा बाबा सिद्दीकी के हत्याकांड के चलते अब तक एक पुलिस कांस्टेबल को कोई कार्रवाई न करने पर सस्पेंड किया जा चुका है।

बाबा सिद्दीकी को निर्मल नगर स्थित उनके कार्यालय के बाहर गोली मारी गई। उन्हें सीने में दो गोलियां लगीं और उन्हें आपातकालीन उपचार के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां 12 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद