प्रतीकात्मक तस्वीर  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

कांदिवली में मिलावटी दूध के खेल का भंडाफोड़, समता नगर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, 74 लीटर मिलावटी दूध जब्त

Mumbai Food Safety Action: मुंबई की समता नगर पुलिस ने कांदिवली पूर्व में नामी कंपनियों के पैकेट में पानी मिलाकर दूध बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 74 लीटर मिलावटी दूध जब्त किया है।

रूपम सिंह

Maharashtra Milk Racket: समता नगर पुलिस ने नामी कंपनियों के दूध के पैकेट में पानी मिलाकर ग्राहकों को बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ईरन्ना लिंगय्या गोपनाबोईनी के रूप में हुई है। वह कांदिवली पूर्व के दामूनगर स्थित लक्ष्मीनगर इलाके में रहता है।

घर में चल रहा था मिलावट का खेल

पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने घर में नामी कंपनियों के दूध के पैकेट खोलकर उनमें पानी मिलाता था और फिर उन्हें ग्राहकों को बेचता था। मामले की जानकारी मिलने के बाद समता नगर पुलिस के अपराध प्रकटीकरण दल ने 12 अगस्त 2026 को सुबह करीब 5:50 बजे आरोपी के घर पर छापेमारी की।

अमूल और गोकुल के पैकेट मिले

छापेमारी के दौरान पुलिस को अमूल और गोकुल कंपनियों के 1 लीटर और आधा लीटर वाले दूध के पैकेट मिले। पुलिस के मुताबिक इन पैकेटों में पानी मिलाकर दूध की गुणवत्ता से छेड़छाड़ की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से करीब 74 लीटर मिलावटी दूध बरामद किया गया।

नकली पैकेट और सामग्री जब्त

पुलिस ने दूध में मिलावट के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी जब्त की है। इसके अलावा अमूल और गोकुल कंपनी के नाम वाले खाली नकली पैकेट भी बरामद किए गए। पुलिस को आशंका है कि इन पैकेटों का इस्तेमाल मिलावटी दूध को ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा था।

कई धाराओं में मामला दर्ज

समता नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 274, 345(3), 347(1), 318(4), 336(3) और 3(5) के साथ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और नियम, 2011 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नेटवर्क की तलाश में पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कितने समय से मिलावटी दूध बेच रहा था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गतिविधि में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। पुलिस आरोपी के ग्राहकों और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।

विपक्ष का दोहरा चरित्र बेनकाब! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च पर एकनाथ शिंदे का बड़ा हमला

BJP की राज्यसभा लिस्ट से बढ़ी कैबिनेट फेरबदल की चर्चा, हरदीप पुरी और BL वर्मा की मंत्रिमंडल से होगी छुट्टी?

महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच ACP विवेक भगत प्रमोट, बने एडिशनल DCP

पहले कहा थैंक्यू अब बोले उतनी परफेक्ट नहीं महाराष्ट्र पुलिस, बदले अभिजीत दिपके के सुर, करेंगे PC

Akash Anand BSP Return: आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक