अदिति तटकरे ने पिता सुनील तटकरे का बचाव किया, कहा- उन्हें खलनायक न बनाएं।
रामदास कदम के आरोपों को अदिति ने बताया निंदनीय।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों के विलय पर फैसला सुनेत्रा और शरद पवार लेंगे।
Sunil Tatkare Political Controversy Maharashtra: महायुति सरकार में कैबिनेट मंत्री अदिति तटकरे ने राकां के दोनों गुटों के विलय को लेकर चल रही चर्चा के बीच राकां प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे को खलनायक के रूप में पेश किए जाने पर कड़ा आक्रोश जताया है।
उन्होंने कहा कि कुछ विरोधी नेता मेरे पिता को खलनायक बताने की साजिश रच रहे हैं। ऐसे नेताओं से मैं कहना चाहती हूं कि वे मेरे पिता को खलनायक न बनाएं। अदिति ने यह बात नंदुरबार में पत्रकारों से बातचीत में कही। हाल ही में शिवसेना शिंदे गुट के सीनियर नेता
सीएम अजीत पवार के विमान हादसे में हुई मौत को लेकर सुनील तटकरे की भूमिका पर सवाल उठाए थे। कदम ने कहा कि तटकरे की जांच होनी चाहिए। अदिति ने रामदास कदम के इन आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि यह बेहद
निंदनीय है। उन्होंने कहा कि शिवसेना, महायुति सरकार में सहयोगी दल है। उनके नेता इस तरह टिप्पणी कर रहे हैं तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। तीनों दलों के नेताओं के नेतृत्व में राज्य प्रगति कर रहा है।
ऐसा नहीं है कि सुनील तटकरे को लेकर सिर्फ दूसरे दलों के नेता निशाना साध रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अजीत पवार के पुत्र पार्थ पवार भी सुनील तटकरे व प्रफुल पटेल के रवैए से नाराज हैं। पार्थ को लग रहा है कि ये दोनों सीनियर नेता पार्टी पर कब्जा करना चाहते हैं।
हालांकि अदिति ने अपनी पार्टी के नेताओं के बारे में कमेन्ट करने से इनकार किया है। अदिति से जब राकां के दोनों गुटों के विलय के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं पार्टी की एक छोटी कार्यकर्ता हूं। विलय पर फैसला हमारी पार्टी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार और शरद पवार लेंगे। अदिति ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मुझे जो भी जिम्मेदारी देंगी उसे मैं स्वीकार करूंगी
एनसीपी शरद पवार गुट के सीनियर नेता अनिल देशमुख भी आरोप लगा रहे हैं कि पहले सुनील तटकरे ने राकां के विलय की बातचीत का विरोध किया था, लेकिन अब इसके पक्ष में बात कर रहे हैं। अदिति तटकरे ने कहा कि अजीत दादा और मेरे पिता की दोस्ती राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बनने से पहले की है, यानी जब वे कांग्रेस में थे।
दोनों ने साथ में कई मुश्किलों का सामना किया है लेकिन उनकी दोस्ती कभी कम नहीं हुई। दादा अब नहीं रहे, लेकिन मेरे पिता ने एक दोस्त और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी काफी ईमानदारी से निभाई है। ऐसे में अब उनकी भूमिका पर सवाल उठाना परी तरह से गलत है।