अडानी एयरपोर्ट सिटी प्रोजेक्ट (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मुंबई-नवी मुंबई समेत 6 शहरों में बनेगी एयरपोर्ट सिटी, अदाणी समूह करेगा 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश

Adani Airport City: अदाणी एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड ने मुंबई, नवी मुंबई समेत छह हवाई अड्डों के आसपास आधुनिक एयरपोर्ट सिटी विकसित करने के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की योजना बनाई है।

अपूर्वा नायक

Adani Airport City News: अदाणी समूह की कंपनी अदाणी एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड (एएसीएल) ने मुंबई और नवी मुंबई सहित पांच राज्यों में 6 हवाई अड्डों पर 655 एकड़ से अधिक क्षेत्र में 'एयरपोर्ट सिटी' विकसित करने के लिए पहले चरण में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने की योजना की घोषणा की है।

परियोजना के तहत मुंबई, नवी मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर और गुवाहाटी हवाई अड्डों के पास 2।2 करोड़ वर्ग फुट मिश्रित उपयोग वाली बुनियादी ढांचा विकसित किया जाएगा।

कुल निवेश का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा मुंबई और नवी मुंबई में किया जाएगा, जहां उसके पास करीब 440 एकड़ भूमि है। यहां होटल, कार्यालय, खुदरा परिसर, मनोरंजन सुविधाएं, सम्मेलन केंद्र आदि बनाए जाएंगे।

सिंगापुर, दुबई की तर्ज पर होगा विकास

एएएचएल के निदेशक जीत अदाणी ने कहा कि हवाई अड्डों के पास कहीं अधिक आर्थिक मूल्य सृजित करने का अवसर है। हमारा उद्देश्य प्रमुख विमानन केंद्रों के आसपास निवेश, रोजगार और शहरी विकास को बढ़ावा देना है। यह मॉडल सिंगापुर चांगी, दुबई इंटरनेशनल, एम्स्टर्डम शिफोल और सियोल के इंचियोन जैसे वैश्विक स्तर पर सफल हवाई अड्डों के आसपास के क्षेत्रों से प्रेरित है।

वैश्विक एयरपोर्ट मॉडल से ली गई प्रेरणा

जीत अदाणी के अनुसार, यह परियोजना दुनिया के सफल एयरपोर्ट इकोसिस्टम से प्रेरित है। सिंगापुर के चांगी, दुबई इंटरनेशनल, एम्स्टर्डम शिफोल और सियोल के इंचियोन एयरपोर्ट के आसपास विकसित आधुनिक बिजनेस और कमर्शियल मॉडल को ध्यान में रखते हुए भारत में भी विश्वस्तरीय एयरपोर्ट सिटी तैयार की जाएगी। कंपनी का लक्ष्य इन परियोजनाओं के जरिए भारत में आधुनिक शहरी और आर्थिक विकास का नया मानक स्थापित करना है।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज