आरोपी ने लगायी ट्रेन से छलांग (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai: तेलंगाना कस्टडी में आरोपी की चलती ट्रेन से गिरकर मौत, अब CID करेगी जांच

Mumbai News: तेलंगाना पुलिस कस्टडी में लाए जा रहे आरोपी प्रकाश राय की वांगनी के पास चलती ट्रेन से गिरकर संदिग्ध मौत हो गई। मामला अब CID जांच के तहत है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: तेलंगाना में एक महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के एक आरोपी 30 वर्षीय प्रकाश जलेश्वर राय की, महाराष्ट्र के वांगनी के पास चलती ट्रेन से गिरकर संदिग्ध मौत हो गई है।

शुरू में पुलिस ने आत्महत्या की बात कही, लेकिन बाद में भागने की कोशिश बताया है। जिसके बाद उसे ले जा रही तेलंगाना पुलिस की टीम जांच के दायरे में आ गई है। मृतक बिहार के मुजफ्फरपुर का निवासी है। वह कल्याण-कर्जत के बीच राजकोट-सिकंदराबाद एक्सप्रेस से गिर गया था।

CID करेगी जांच

कर्जत रेलवे पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। जिसमें एक आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) और दूसरा तेलंगाना पुलिस के बयान पर आधारित है। सीआईडी (अपराध जांच विभाग) ने अब जांच अपने हाथ में ले ली है। जीआरपी ने राय के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुबई के जेजे अस्पताल भेज दिया है।

शव की पहचान के लिए बिहार से उनके एक रिश्तेदार को बुलाया गया है। मृतक पर अप्रैल में दर्ज मामले में तेलंगाना के डुंडीगल में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था। काम के सिलसिले में वहां जाने वाले राय ने महिला से संबंध बनाया था।

गर्भवती होने पर शादी की मांग करने पर उसने खुद के शादीशुदा और, दो बच्चों का पिता होने का हवाला देकर इनकार कर दिया था। जिसके बाद महिला ने आत्महत्या कर ली थी। परिवार की शिकायत पर बीएनएस धारा 45 के तहत केस दर्ज हुआ है। सूरत से गिरफ्तार राय को तेलंगाना के पुलिस निरीक्षक और कांस्टेबल ट्रेन से ला रहे थे।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला